Entertainment

Rajpal Yadav Wife Reaction: तिहाड़ में बंद राजपाल यादव, फिल्मी सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी राधा बोलीं- सभी ने दिया साथ

Rajpal Yadav Wife Reaction: तिहाड़ में बंद राजपाल यादव, फिल्मी सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी राधा बोलीं- सभी ने दिया साथ
Rajpal Yadav Wife Reaction: तिहाड़ में बंद राजपाल यादव, फिल्मी सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी राधा बोलीं- सभी ने दिया साथ

राजपाल यादव

Rajpal Yadav Wife Reaction: बॉलीवुड के कॉमिक जीनियस राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक संकट की वजह से सुर्खियों में हैं और इस मुश्किल रास्ते पर सिर्फ उनका संघर्ष ही नहीं बल्कि पूरा फिल्म इंडस्ट्री का साथ भी चर्चा का विषय बन गया है. राजपाल ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर किया, जिसकी वजह करीब 9 करोड़ के चेक-बाउंस मामले से जुड़ा हुआ है. एक्टर के तिहाड़ जेल में जाने और फिल्मी दुनिया से मदद किए जाने को लेकर अब उनकी पत्नी राधा यादव का रिएक्शन सामने आया है.

राजपाल यादव ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है, हालांकि इस वक्त वो अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि कानूनी मुश्किलों को लेकर चर्चा में हैं. बहुत समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे राजपाल ने अदालत में पेश होने से पहले कहा था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं और ऐसा लगता है कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बचा था. लेकिन इस मुश्किल समय में उनके पीछे इंडस्ट्री का पूरा सपोर्ट खड़ा दिख रहा है जिस पर उनकी पत्नी राधा यादव ने मीडिया से बात की है और लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

फिल्मी सितारों का सपोर्ट

राधा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुश्किल दौर में जो सपोर्ट और प्यार इंडस्ट्री से मिला है, उसने उन्हें बहुत मजबूती दी है. उन्होंने कहा, हर कोई उनके साथ खड़ा है और जो लोग मदद के लिए आगे आए हैं, उनका धन्यवाद. ये मदद सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े नामों ने आर्थिक सहायता के साथ सपोर्ट का ऐलान भी किया है. पहले सोनू सूद ने राजपाल के लिए एक फिल्म में जगह देने और एडवांस साइनिंग राशि की पेशकश की थी, ताकि एक्टर को कानूनी मामले में कुछ राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें- 22 साल में 19 FLOP, शाहिद कपूर क्या ‘ओ रोमियो’ से दोहरा पाएंगे कबीर सिंह वाला जादू?

क्या था ये पूरा मामला?

इसके बाद गायक मीका सिंह ने भी 11 लाख रुपये मदद के रूप में देने का ऐलान किया है. फिल्मी दुनिया से सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और कई बड़े नामों ने एक्टर को सपोर्ट करने की बात कही है. राजपाल यादव जिस मामले में फंसे हुए हैं, वो साल 2010 में शुरू हुआ था, उस दौरान एक्टर ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म अता पता लापता को बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply