
राजपाल यादव
Rajpal Yadav Net Worth: बॉलीवुड के बेहरीन अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने साल 2012 में आई अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ रहे. उन्होंने रकम चुकाने के लिए चेक दिया था, लेकिन वो बाउंस हो गया. इस मामले में अभिनेता को जेल जाना पड़ा है. राजपाल यादव को ब्याज सहित 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं और उन्होंने सरेंडर कर दिया था. हालांकि उनकी नेटवर्थ आपके होश उड़ा देगी.
बॉलीवुड में 25 साल से ज्यादा वक्त से काम कर रहे राजपाल यादव ने एक खास और बड़ी पहचान बनाई है. अपने कॉमेडी किरदारों के लिए एक अलग पहचान रखने वाले राजपाल के पास लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी है. वहीं वो फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव आखिर कितने करोड़ की सम्पत्ति की मालिक हैं?
राजपाल यादव की नेटवर्थ?
सरेंडर करने से पहले राजपाल ने एक इमोशनल बयान देते हुए कहा था, ”सर, मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय नहीं दिखता. यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं. मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा.” लेकिन, आपको बता दें कि न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की टोटल संपत्ति 50 से 85 करोड़ रुपये के बीच है. ‘भूल भुलैया 2’ फिल्म के लिए उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ली थी.
ये भी पढ़ें: जिस फिल्म ने राजपाल यादव को पहुंचाया जेल, उसने कितनी कमाई की थी?
ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां
54 वर्षीय राजपाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था. राजपाल एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 30-35 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. वहीं उनके कार कलेक्शन की बात करें तो अभिनेता के पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे लग्जरी ब्रांड की गाड़ियां भी हैं.
राजपाल यादव का वर्कफ्रंट
राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार की दो फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. वहीं इसके बाद 26 जून 2026 को वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.






