Raja Shivaji Anthem Chhatrapati Postponed: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. बीते दिनों इसका पोस्टर रिलीज किया गया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. ‘राजा शिवाजी’ का एंथम ‘छत्रपति’ आने ही वाला था. लेकिन गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन को गया है. अब मेकर्स ने आशा भोसलो को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी फिल्म के एक बड़े प्लान को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

कई बड़े सितारों से सजी रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का एंथम 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था. हालांकि, आशा भोसले के सम्मान की वजह से मेकर्स ने इस फिल्म के एंथम को आगे रिलीज करने का फैसला किया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
राजा शिवाजी का एंथम पोस्टपोन
आशा भोसले के अचानक निधन से पूरी दुनिया सदमे में है. उनके सम्मान में रितेश देशमुख का ‘राजा शिवाजी’ पर आधारित एंथम ‘छत्रपति’, जो 13 अप्रैल को रिलीज़ होने वाला था, अब टाल दिया गया है. X पर प्रोडक्शन हाउस Jio Studios ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि छत्रपति एंथम की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. उन्होंने लिखा, “जिस आवाज ने दशकों तक हमारे दिलों पर राज किया, वो आज खामोश हो गई है. महान आशा भोसले के निधन के साथ हम संगीत के एक सुनहरे अध्याय के खो जाने का शोक मनाते हैं. सम्मान के तौर पर हम राजा शिवाजी एंथम छत्रपति की रिलीज को टाल रहे हैं. नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.”
–
— Jio Studios (@jiostudios) April 12, 2026
राजा शिवाजी के ‘छत्रपति’ एंथम का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है और इसकी कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. राजा शिवाजी को रितेश देशमुख को-राइट और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने किया है. रितेश देशमुख के अलावा इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते शामिल हैं. ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी.





