Viral

बारिश, ओले, कोहरा… यूपी में मौसम ने ली करवट, 27 जिलों में IMD का अलर्ट – Khabar Monkey

बारिश, ओले, कोहरा… यूपी में मौसम ने ली करवट, 27 जिलों में IMD का अलर्ट – Khabar Monkey
बारिश, ओले, कोहरा... यूपी में मौसम ने ली करवट, 27 जिलों में IMD का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.
Image Credit source: PTI

उत्तर प्रदेश में आज से ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 फरवरी से अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. IMD ने आज पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. लखनऊ में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है. गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, झांसी, ललितपुर, मेरठ, आगरा और मथुरा में भी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी भी चलने की संभावना है.

इन जिलों के लिए जारी किया गया है अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, सहारनपुर, कासगंज, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा और अगरा सहित कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.

वहीं मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, पीलीभीत संभल, बदायू, बांदा, एटा, फतेहपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, सीतापुर, मुरादाबाद, हरदोई, फरुखाबाद, कानपुर, मथुरा और उन्नाव सहित कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

तापमान में होगी गिरावट, बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है, जिस कारण ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है. वही पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर भी देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं आज भी गाजियाबाद सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरा रहा और आसमान में बादल छाए रहे.

यहां देखें अपने शहर का मौसम

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey