Politics

Rahul Gandhi Speech: ‘भारत माता को बेच दिया..’, अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi Speech: ‘भारत माता को बेच दिया..’, अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी
Rahul Gandhi Speech: 'भारत माता को बेच दिया..', अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार को सदन में भाषण दिया. लंबे विवाद के बाद उन्होंने सदन को संबोधित किया. सदन में राहुल ने अमेरिका को निशाने पर तो लिया ही साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिका के दबदबे को चुनौती दी जा रही है. डॉलर को चुनौती दी जा रही है. राहुल ने कहा कि डेटा हमारी ताकत है और उसपर अमेरिका की नजर है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था और मुझे उसमें दो बातें मिलीं, ठोस बातें, गहरी बातें जो मुझे पसंद आईं. पहली बात, कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल टकराव बढ़ रहा है… अमेरिका के दबदबे को चीन, रूस, और दूसरी ताकतें चुनौती दे रही हैं. दूसरी बात यह है कि हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं. हम स्थिरता की दुनिया से अस्थिरता की दुनिया में जा रहे हैं.’

‘हम अस्थिरता की दुनिया में जी रहे’

राहुल ने कहा कि असल में हम युद्ध के दौर में जी रहे हैं. आप देख सकते हैं कि यूक्रेन में युद्ध है, गाजा में युद्ध है, मिडिल ईस्ट में युद्ध है, ईरान में युद्ध का खतरा है. हमने ऑपरेशन सिंदूर किया. तो हम अस्थिरता की दुनिया में जी रहे हैं. डॉलर को चुनौती दी जा रही है. जैसा कि दूसरी तरफ मेरे दोस्त समझते हैं, मुख्य खेल यह है कि डॉलर को चुनौती दी जा रही है, US के दबदबे को चुनौती दी जा रही है. हम एक सुपरपावर वाली दुनिया से किसी नई दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका हम सच में अंदाजा नहीं लगा सकते.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply