Entertainment

Prabhas Watch Dhurandhar 2: धुरंधर 2 देखने अल्लू अर्जुन के थिएटर पहुंचे प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा ने भी देखी फिल्म, तस्वीरें वायरल

Prabhas Watch Dhurandhar 2: प्रभास इन दिनों निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ पर काम कर रहे हैं. मगर अपने बिज़ी शेड्यूल के बावजूद एक्टर ने वक्त निकालकर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’. इस दौरान प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद रहे. धुरंधर 2 की रिलीज़ के करीब 20 दिनों के बाद प्रभास और वांगा ने इस ब्लॉकस्बटर फिल्म का लुत्फ उठाया है. सिनेमाघर के अंदर से दोनों की कई तस्वीरें भी अब वायरल हो रही हैं.

Prabhas Watch Dhurandhar 2: धुरंधर 2 देखने अल्लू अर्जुन के थिएटर पहुंचे प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा ने भी देखी फिल्म, तस्वीरें वायरल
Prabhas Watch Dhurandhar 2: धुरंधर 2 देखने अल्लू अर्जुन के थिएटर पहुंचे प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा ने भी देखी फिल्म, तस्वीरें वायरल

साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारे धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं. कई सितारों ने शुरुआत में ही इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखा और लंबे-लंबे पोस्ट भी लिखे. अब इस लिस्ट में और वांगा का नाम भी जुड़ गया है. दोनों ने हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के सिनेमा ‘अल्लू सिनेमास’ में धुरंधर 2 देखी. कुछ तस्वीरों में प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा खड़े होकर फिल्म देखते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर जो रिएक्शन है, उससे साफ है कि फिल्म उन्हें काफी पसंद आई है. वहीं कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों ही थिएटर की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठकर धुरंधर 2 देख रहे हैं.

धुरंधर 2 की बंपर कमाई जारी

का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार नज़र आए हैं. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 21 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं भारत में इसकी कमाई 1,041 करोड़ रुपये को पार कर गई है.

स्पिरिट पर काम जारी

संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट लंबे वक्त से चर्चा में रही है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहले इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन काम के घटों और फीस को लेकर हुए विवाद के बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी. वहीं अब दीपिका की जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है और प्रभास के साथ उनका पोस्टर भी सामने आ चुका है.

संदीप रेड्डी वांगा ने इससे पहले अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह (अर्जुन रेड्डी का हिंदी सीक्वल) और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं. उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा विवाद हुआ है, मगर दर्शकों ने प्यार भी खूब लुटाया है. अब वो प्रभास के साथ स्पिरिट लेकर आ रहे हैं, जो कि एक कॉप एक्शन ड्रामा होगी. फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी. इस फिल्म के जरिए तृप्ति का साउथ डेब्यू होने वाला है. इसके अलावा विवेक ओबेरॉय फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply