Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Prabhas Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ के सेट पर हादसा, लगी आग, क्रू मेंबर घायल

Prabhas Movie Spirit: ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ के जरिए पैन इंडिया स्टार बने प्रभास के फैंस को उनकी फिल्म ‘स्पिरिट’ का इंतजार है. लंबे समय से इस फिल्म पर काम चल रहा है. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को बना रहे हैं, जो पहले ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. अब इस फिल्म के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, शूटिंग सेट पर आग लग गई. इस हादसे में एक क्रू मेंबर के घायल होने की खबर है.

Prabhas Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ के सेट पर हादसा, लगी आग, क्रू मेंबर घायल
Prabhas Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ के सेट पर हादसा, लगी आग, क्रू मेंबर घायल

तेलुगु360 की एक रिपोर्ट की मानें तो जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त प्रभास सेट पर मौजूद नहीं थे. पिछले कुछ दिनों से उनके बिना ही शूटिंग हो रही है. राहत की खबर ये रही कि ये हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन एक क्रू मेंबर घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सेट पर बने कुछ टेंट, साथ ही कुछ शूटिंग मटेरियल भी जल गए.

‘प्रभास’ के साथ ये एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा

‘स्पिरिट’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. पहले दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा थीं. पर रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी. वो एक दिन में इससे ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं. मेकर्स से उनकी बात नहीं बनी, जिसके बाद उनके रास्ते इस फिल्म से अलग हो गए. दीपिका के बाहर होने के बाद मेकर्स ने तृप्ति को कास्ट कर लिया, जो संदीप के साथ पहले भी ‘एनिमल’ में काम कर चुकी हैं.

‘स्पिरिट’ रिलीज डेट

‘स्पिरिट’ एक बिग बजट फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बनाने में तकरीबन 300 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. 5 मार्च 2027 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. प्रभास और उनके तमाम फैंस को भी इससे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म बॉक्स ऑफि पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी.

प्रभास की पिछली फिल्म ‘द राजा साब’ थी, जो एक हॉरर-कॉमेडी थी. वर्ल्डवाइड इसने सिर्फ 208.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसका बजट लगभग 400 करोड़ रुपये था. यानी फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी. ऐसे में अब देखना होगा कि ‘स्पिरिट’ कैसा कमाल दिखाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply