पुलिस ने युवती के प्राइवेट पार्ट` पर हाथ मारने वाले बदमाश के पैर में मारी गोली, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार..

पुलिस ने युवती के प्राइवेट पार्ट` पर हाथ मारने वाले बदमाश के पैर में मारी गोली, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार..

कानपुर में एक छात्रा ने छेड़छाड़ के संबंध में कल यानी गुरुवार 17 जुलाई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और गुरुवार रात को ही आरोपी के ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने भागने से की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिलाओं के साथ छेड़छाड़) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में सामिल रहा है।

इस घटना के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को नियंत्रित किया जा सके। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था, जिसमें आरोपी युवती के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *