Viral

PNB से लेकर HDFC तक… 1 तारीख से इन बैंकों में बदल रहे कैश न‍िकासी से जुड़े न‍ियम


HDFC ATM Rules: अगर आप भी एचडीएफसी बैंक, पीएनबी या बंधन बैंक के कस्‍टमर हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, इन तीनों ही बैंकों की तरफ से कैश न‍िकासी की ल‍िम‍िट, फ्री ट्रांजेक्शन और उससे जुड़े चार्ज में बदलाव क‍िया गया है. इन बदलाव के बाद आपकी रूटीन बैंक‍िंग पर असर पड़ सकता है. आप यद‍ि अक्‍सर एटीएम से पैसे निकालते हैं या यूपीआई (UPI) से कैशलेस विड्रॉल करते हैं तो इसका असर आप पर जरूर पड़ेगा.

सबसे बड़ा बदलाव एचडीएफसी (HDFC Bank) की तरफ से क‍िया गया है. अब यूपीआई बेस्‍ड कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) को नॉर्मल एटीएम ट्रांजेक्शन की तरह ग‍िना जाएगा. पहले यूपीआई (UPI) से कैश न‍िकालना फ्री लिमिट से अलग था लेक‍िन 1 अप्रैल से इसे फ्री ट्रांजेक्शन में ही काउंट क‍िया जाएगा. एचडीएफसी के सेव‍िंग और सैलरी अकाउंट वालों को हर महीने एचडीएफसी के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन, मेट्रो स‍िटी में दूसरे बैंक के एटीएम पर 3 फ्री ट्रांजेक्‍शन और नॉन मेट्रो स‍िटी में 5 फ्री ट्रांजेक्‍शन म‍िलेंगे. एटीएम यूज करने की फ्री लिमिट पूरी होने के बाद हर एक्‍स्‍ट्रा ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये और टैक्स लगेगा. यूपीआई यूजर्स को पैसा न‍िकालने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है.

PNB ने भी घटाई डेली विड्रॉल लिमिट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स‍िक्‍योर‍िटी को ध्‍यान में रखते हुए कई डेबिट कार्ड पर डेली कैश व‍िड्रॉल लिमिट को कम कर द‍िया है. इस बदलाव को भी 1 अप्रैल 2026 से लागू क‍िया जा रहा है. इसके तहत प्लेटिनम, गोल्ड और बिजनेस डेबिट कार्ड से पहले डेली न‍िकासी की ल‍िमि‍ट एक लाख रुपये की थी. लेक‍िन अब इसे घटाकर 50,000 रुपये प्रत‍िद‍िन कर द‍िया गया है. इसके अलावा सिलेक्ट और स‍िग्‍नेचर डेबिट कार्ड की ल‍िम‍िट को डेढ़ लाख रुपये से घटाकर 75,000 रुपये कर द‍िया गया है. न‍िकासी ल‍िम‍िट पर 50% तक की कटौती हुई है. बैंक का का कहना है कि इससे फ्रॉड का रिस्क कम होगा और स‍िक्‍योर‍िटी बढ़ेगी.

बंधन बैंक का नया न‍ियम

बंधन बैंक ने भी फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन की ल‍िमि‍ट में बदलाव क‍िया है. अब बंधन बैंक के कस्‍टमर अपने बैंक के एटीएम पर हर महीने 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (कैश निकासी) और अनलिमिटेड नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (बैलेंस चेक आदि) कर सकेंगे. दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो स‍िटी में 3 फ्री ट्रांजेक्शन हर महीने की ल‍िमि‍ट है. नॉन-मेट्रो स‍िटी में हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन म‍िल सकेंगे. फ्री लिमिट में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन की ग‍िनती होगी. लिमिट पार करने पर बैंक के न‍ियमानुसार चार्ज लगाए जाएंगे.

कस्‍टमर को सलाह

कस्‍टमर अपने बैंक ऐप या वेबसाइट पर नए नियम चेक कर सकते हैं. जरूरत से ज्यादा ट्रांजेक्‍शन करने से बचें ताकि गैर जरूरी चार्ज नहीं लगें. यूपीआई एटीएम यूज करने वालों को खास तौर पर ध्‍यान रखना होगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply