
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की हालत
ओडिशा के राउरकेला हवाई पट्टी से लगभग नौ किलोमीटर दूर एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद लैंडिग कराई गई है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन पायलट को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9 सीटों वाला यह विमान, कथित तौर पर टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें कैप्टन नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
क्रैश होने के बाद बचाव अभियान में तीन फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हुई थीं. जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी बचाव अभियान में मदद की. यही वजह है कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया.
खबर अपडेट हो रही है…






