मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में रामदेव की पतंजलि फूड ने कमाई का बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. पहली बार 9 महीनों का रेवेन्यू 29 हजार करोड़ रुपए के पार चला गया है, जोकि एक रिकॉर्ड है. उससे पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला. अगर बात तीसरी तिमाही की करें तो कंपपी का रेवेन्यू 10,500 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया. कंपनी के अनुसार ग्लोबल लेवल पर कमोडिटी की कीमतों में उतार चढ़ाव, रुपए में बड़ी गिरावट, ग्लोबल पर चल रही आर्थिक चुनौतियों के बाद भी कंपनी का रेवेन्यू के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. अगर बात एबिटडा की बात करें तो 500 करोड़ रुपए से नीचे देखने को मिला. आइए आपको भी बताते के तिमाही नतीजों में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.
किस तरह के देखने को मिले आंकड़े
- ऑपरेशन से रेवेन्यू 10,483.71 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.53 फीसदी और पिछली तिमाही की तुलना में 7.23 फीसदी ज्यादा है.
- 9 माह की अवधि का रेवेन्यू 29,013.98 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.55 फीसदी ज्यादा देखने को मिल रहा है.
- वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए कुल ईबीआईटीडीए (अपेक्षाकृत मदों को छोड़कर) 492.06 करोड़ रुपए रहा, जिसका मार्जिन 4.69 फीसदी है.
- तिमाही के लिए कर पश्चात लाभ (पीएटी) 59,375.85 लाख रुपए (या 593.76 करोड़ रुपए) रहा.
FMCG सेगमेंट ने कराई जबरदस्त कमाई
FMCG सेगमेंट: वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में इसने 3,248.35 करोड़ रुपए की संयुक्त बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38.93 फीसदी ज्यादा है. इस सेगमेंट का कुल राजस्व में 30.68 फीसदी और EBITDA (अपात्र आय को छोड़कर) में 66.33 फीसी का योगदान रहा.
फूड ऑयल सेगमेंट: वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में इसने 7,335.71 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.98 फीसदी अधिक है. ब्रांडेड फूड ऑयल ने बिक्री को बढ़ावा देना जारी रखा, जो कुल खाद्य तेल बिक्री का लगभग 85 फीसदी हिस्सा है. सेगमेंटल EBITDA मार्जिन 2.39 फीसदी रहा. एयर टरबाइन पॉवर प्रोडक्शन के तहत इस तिमाही में इसने 4.27 करोड़ रुपए का रेवेन्यू अर्जित किया.






