
सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इस मौसम में अपने खानपान के साथ स्वास्थ्य का भी बहुत ही ख्याल रखना पड़ता है। आपके घर की रसोई में ही कई ऐसी चीजें छिपी हैं, जिनमें सेहत का खजाना छिपा है। लौंग भारतीय गरम मसालों का एक अहम हिस्सा है जो न सिर्फ स्वाद के लिए उपयोग होता है, बल्कि इसमें कई बीमारी का इलाज छिपा है। ऐसे में लौंग का गुड़ के साथ सेवन कर लिया जाए तो इसकी ताकत डबल हो जाती है। सिग्नस लक्ष्मी अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने भी लौंग से होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बताया है। डॉ. कुमार के मुताबिक, लौंग आपको स्वस्थ बनाने की छिपी हुई कुंजी हो सकती है।
दरअसल, सर्दियों के मौसम में खांसी, सर्दी और थकावट की शिकायत अधिक होती है। गुड़ और लौंग न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि इनका नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गुड़ पाचन तंत्र को सुधारता है, खून को प्योर करता है और शरीर को एनर्जी देता है। वहीं, लौंग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाती है और सांस की समस्याओं से राहत देती है। लौंग दांत दर्द के लिए फायदेमंद है।
गुड़ के फायदे
गुड़ को गन्ने के रस से बनाया जाता है और ये प्राकृतिक मिठास का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। गुड़ न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
- पाचन
- खून की सफाई
- एनर्जी बूस्ट
पाचन के लिए अच्छा
गुड़ पाचन तंत्र को अच्छा बनाता है। गुड़ पेट के एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। नियमित रूप से इसके सेवन पाचन को बहुत ही फायदा मिलता है।
खून की सफाई
नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। गुड़ खून को प्योर यानी शुद्ध करने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
एनर्जी बूस्टर
गुड़ प्राकृतिक शुगर का सबसे अच्छा स्रोत है, इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
शुगर कंट्रोल
शुगर के मरीजों को चीनी से दूर रहना चाहिए। शुगर के मरीज गुड़ की सेवन कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही गुड़ फायदा पहुंचाता है। गुड़ का सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बना सकता है।
लौंग के फायदे
गुड़ की तरह लौंग एक ऐसा मसाला है जो अपने स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी गुणकारी है। आयुर्वेद में भी लौंग को बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में लौंग को कई बीमारियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- इम्यूनिटी मजबूत
- सांस की समस्या से छुटकारा
- दांत दर्द के लिए असरदार
इम्यूनिटी बूस्टर
लौंग को बहुत ही अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
सांस की समस्याओं में राहत
लौंग का सेवन खांसी, गले में खराश और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह श्वसन तंत्र को साफ करता है और बलगम को निकालने में मदद करता है।
दांत दर्द
लौंग के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की सड़न को रोकते हैं और मुंह के संक्रमण से बचाते हैं। लौंग का सेवन करने से स्वास्थ्य दांद का दर्द भी छूमंतर हो जाता है। लौंग का तेल दांत दर्द में तुरंत राहत देने के लिए जाना जाता है। दांत दर्द में लौंग को दर्द वाले दांत के नीचे दबाया भी जा सकता है।