हिंदू धर्म में कुल अठारह पुराण है और उनमे से एक गरुड़ पुराण है। गरुड़ पुराण से मृत्यु से पहले और बाद के बारे के रहस्यों का खुलासा किया गया है। इसमें ये भी बताया गया है कि मरने के बाद आत्मा के साथ क्या होता है और उसे क्या क्या यातनाएं मिलती है?वहीं, इसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मरने से पहले हमारे साथ क्या होताै है, मरने के बाद आत्मा कहां रहती है
गरुड़ पुराण के अनुसार मरने से ठीक एक घंटे पहले इंसान को क्या-क्या दिखाई देता है, इस बारे में भी जानकारी है जो हम आपको बताने जा रहे हैं।
मृत्यु के समय होते हैं पितरों के दर्शन
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु से ठीक पहले व्यक्ति को पूर्वजों के दर्शन होते हैं। मौत के आखिरी पलों के दौरान उसे अपने पितर दिखाई देने लगते हैं और उसे ऐसा अहसास होता है कि वे लोग उसे अपने पास बुला रहे हैं।
याद आते हैं अपने कर्म
गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को मृत्यु के समय अपनी जिंदगी के शुरू से अंत तक के पल एक फ्लैशबैक फिल्म की तरह दिखते हैं। जब व्यक्ति आखिरी सांस ले रहा होता है, तो वे अपने कर्मों से खुद अपना न्याय करता है. वे खुद देखता है कि उसके जीवन काल में पुण्य का पलड़ा भाली था या फिर पाप का।
दिखता है एक रहस्यमयी दरवाजा
गरुड़ पुराण के अनुसार जब प्राण निकलने वाले हो तो मनुष्य को एक रहस्य्मयी दरवाजा भी दिखाई देता है। कुछ लोगों को उस दरवाजे से तेज सफेद रोशनी की किरणें दिखाई देती है, तो कुछ को इस द्वार से आग की लपटें निकलती दिखाई देती हैं। माना जाता है कि दरवाजे से निकलने वाली रोशनी या अग्नि की किरणें व्यक्ति को पिछले कर्मों का प्रतिनिधित्व करती हैं.
यमदूत आते हैं नजर
गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को जीवनके आखिरी पलों में व्यक्ति को यमदूत दिखाई देते हैं, जो व्यक्ति की आत्मा को साथ ले जाने आते हैं।