Viral

OMG! वायरल हुआ कुदरत का ‘रोमांटिक’ सरप्राइज, Valentine’s Day से पहले आसमान दिखा अद्भुत ‘दिल’ – Khabar Monkey

OMG! वायरल हुआ कुदरत का ‘रोमांटिक’ सरप्राइज, Valentine’s Day से पहले आसमान दिखा अद्भुत ‘दिल’ – Khabar Monkey
OMG! वायरल हुआ कुदरत का 'रोमांटिक' सरप्राइज, Valentine's Day से पहले आसमान दिखा अद्भुत 'दिल'

कुदरत ने दिया रोमांटिक सरप्राइज Image Credit source: Social Media

आसमान में तैरते बादल अक्सर ऐसी आकृतियां बना लेते हैं जिन्हें देखकर हम अनायास ही ठहर जाते हैं. कभी किसी जानवर का चेहरा दिखता है, कभी किसी पहाड़ जैसा आकार, और कभी कुछ ऐसा जो हमारी कल्पना को उड़ान दे देता है. लेकिन प्रकृति सिर्फ बादलों तक सीमित नहीं है. उसके पास हमें हैरान करने के और भी कई अद्भुत तरीके हैं. हाल ही में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जब नॉर्वे के आसमान में दिल के आकार का ऑरोरा दिखाई दिया.

ऑरोरा को आम तौर पर नॉर्दर्न लाइट्स के नाम से जाना जाता है. यह एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना है, जो धरती के ध्रुवीय इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है. इस बार ऑरोरा ने जो रूप लिया, उसने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दिल के आकार में चमकता यह ऑरोरा न सिर्फ दुर्लभ था, बल्कि बेहद भावुक कर देने वाला भी. इस खास पल को कैमरे में कैद किया नॉर्वे के फोटोग्राफर क्रिस्टोफफर वेंगेन ने.

वायरल हुआ सितारों का दिल

ये तस्वीर अचानक नहीं ली गई थी, बल्कि इसके पीछे कई दिनों का इंतजार और धैर्य छिपा था. वेंगेन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह लंबे समय से ऑरोरा में किसी खास आकृति को कैमरे में पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. कभी उन्हें पक्षी जैसा आकार दिखने की उम्मीद थी, तो कभी खोपड़ी या किसी और दिलचस्प रूप की. लेकिन कई रातों तक इंतजार करने के बाद भी कुछ खास हाथ नहीं लगा.

फिर पिछले शुक्रवार की रात, जब आसमान में हलचल शुरू हुई, उन्हें कुछ अलग नजर आया. धीरे-धीरे हरी और गुलाबी रोशनी ने ऐसा रूप लेना शुरू किया, जो साफ तौर पर दिल जैसा दिखाई दे रहा था. यही वह पल था, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. उन्होंने बिना देर किए कैमरा उठाया और इस दुर्लभ दृश्य को कैद कर लिया. ये तस्वीर 21 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. पोस्ट में वेंगेन ने बताया कि फोटो उससे पहले वाले शुक्रवार को ली गई थी. इस हिसाब से माना जा रहा है कि यह तस्वीर 16 जनवरी की रात खींची गई. पोस्ट के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया.

ऑरोरा या नॉर्दर्न लाइट्स आखिर बनते कैसे हैं, यह सवाल कई लोगों के मन में आता है. दरअसल, सूर्य से लगातार आवेशित कण निकलते रहते हैं. जब ये कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराते हैं, तो वे वायुमंडल में मौजूद गैसों जैसे ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के साथ प्रतिक्रिया करते हैं. इस टकराव के दौरान जो ऊर्जा निकलती है, वही प्रकाश के रूप में दिखाई देती है. अलग-अलग गैसों और ऊंचाई के कारण हरा, नीला, लाल और बैंगनी रंग नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अंजान विदेशी को पसंद आई देसी खातरिदारी, देसी कल्चर देख हुआ बंदा

आमतौर पर ऑरोरा की तस्वीरों को लेकर यह बहस होती रहती है कि कहीं ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई तो नहीं हैं. आज के समय में जब AI से बेहद वास्तविक तस्वीरें तैयार की जा सकती हैं, तब लोगों का शक करना स्वाभाविक है. लेकिन इस दिल के आकार वाले ऑरोरा को देखकर ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि यह किसी तकनीक की देन नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रकृति का करिश्मा है.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply