Entertainment

O Romeo Vs Tu Yaa Main: ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ की टक्कर, क्या शाहिद के आगे टिक पाएगी शनाया की पिक्चर?

O Romeo Vs Tu Yaa Main: ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ की टक्कर, क्या शाहिद के आगे टिक पाएगी शनाया की पिक्चर?

Tu yaa Main and O Romeo: वैलेंटाइन डे हमेशा से ही थिएटर में आने वालों के लिए एक खास मौका होता है. लोगों को इंतजार रहता है कि वेलैंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक या मजेदार सी फिल्म का थिएटर में लुत्फ उठाएं. इस बार 13 फरवरी का दिन सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि वेलैंटाइन डे के मौक पर दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं – ओ रोमियो और तू या मैं. दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर ऑडियंस को काफी पसंद आए. ऐसे में देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म अपनी धाक जमा पाएगी.

वैलेंटाइन डे कोई छुट्टी का दिन नहीं है, लेकिन इस मौके पर आमतौर पर कलेक्शन बढ़ता है. साथ ही, इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को है तो इस दिन कलेक्शन में ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है. शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से बस एक दिन दूर है. हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में शाहिद की फिल्म आगे नजर आ रही है.

शाहिद की ओ रोमियो

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ एक इंटेंस और डार्क लव स्टोरी बताई जा रही है, जिसमें प्यार के साथ दर्द और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलने वाला है. शाहिद के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें – ओ रोमियो के विलेन की अगली फिल्म की रिलीज डेट आ गई, साथ में दिखेंगी 12th Fail की मेधा शंकर

ओ रोमियो एडवांस बुकिंग

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहे हैं. एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे तक ‘ओ रोमियो’ के पहले दिन के लिए 68 हज़ार से ज्यादा टिकट बुक हुए. अब जैसे ही वैलेंटाइन्स डे वीकेंड का काउंटडाउन शुरू होगा, सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर होंगी, क्योंकि ये रोमांटिक थ्रिलर कमाल दिखा सकती है.

शाहिद की इस फिल्म को काफी महंगी बताया जा रहा है, जिसका बजट लगभग 100 करोड़ है. नॉन-थियेटर अच्छी रिकवरी के बाद भी, थिएटर में इसका चलना जरूरी रहेगा. फिल्म का वीकेंड का ट्रेंड काफी हद तक ऑडियंस के रिएक्शन पर डिपेंड करेगा.

तू या मैं एडवांस बुकिंग

दूसरी ओर तू या मैं भी इसी दिन रिलीज हो रही है. बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी ये एडवेंचर रोमांटिक थ्रिलर प्यार और सर्वाइवल की कहानी दिखाती है. फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं. कहानी में रोमांस के साथ रोमांच भी है, जो युवाओं के लिए खास हो सकती है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो नेशनल चेन्स में अभी तक इसके करीब 1,000 टिकटों की बुकिंग ही हुई है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply