Dharam

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान, रिश्तों में खाती हैं धोखा

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान, रिश्तों में खाती हैं धोखा
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान, रिश्तों में खाती हैं धोखा

मूलांक 2 की लड़कियां

Numerology Number 2: अंक शास्त्र बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. मूलांक व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है. मूलांक 01 से 09 तक होता है. हर एक मूलांक का स्वामित्व किसी न किसी ग्रह के पास है.

आज हम आपको उस मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी क्रिएटिव और इमोशनल होती हैं, लेकिन सही गलत में पहचान नहीं कर पातीं और रिश्तों में धोखा खाती हैं.

मूलांक 02 वाली लड़कियां

मूलांक 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और मां का कारक माना जाता है. अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 02 माना जाता है. इस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव काफी भावुक होता है. इनके मन पर चंद्र देव का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है. इस वजह से ये बहुत इमोशनल होती हैं.

ये दूसरों का दुख देख नहीं पातीं और सहायता के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन इनकी यही अच्छी आदत इनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है, जिससे लोग इनका फायदा उठा लेते हैं. मूलांक 02 की लड़कियां दिमाग से नहीं दिल से सोचती हैं. ये लोगों की भावनाओं को बहुत जल्द समझ लेती हैं. इनका स्वभाव बहुत शांत होता है. इनके अंदर संबंधों के प्रति पूरी तरह से समर्पण का भाव होता है.

नेचर बहुत इमोशनल होता है

ये अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं. ये अपने पति से बहुत प्यार करती हैं. इनका नेचर बहुत इमोशनल होता है. इसी वजह से कई बार इनको सामने वाले के इरादे समझ नहीं आते. संबंधों में बहुत ज्यादा इमोशनल होना कई बार इनके लिए बहुत नुकसानदायक होता है. ये जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं. इस कारण लोग इनको इमोशनल फूल कह दिया करते हैं.

जल्दी भरोसा करने लेने और दूसरों की बातों में आ जाने की वजह से मूलांक 02 की लड़कियां रिश्तों में धोखा भी खा जाती हैं. हालांकि, मूलांक 02 की लड़कियों का करियर खूब चमकता है. इन्हें खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को करना है प्रसन्न? तो राशि अनुसार चढ़ाएं ये खास चीजें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply