Vacancy

अब 16 फरवरी को जारी होगा JEE मेन सेशन 1 का रिजल्ट, NTA ने की घोषणा

अब 16 फरवरी को जारी होगा JEE मेन सेशन 1 का रिजल्ट, NTA ने की घोषणा

अगर आप संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. NTA के मुताबिक JEE मेन सेशन-1 का रिजल्ट अब 16 फरवरी को जारी किया जा सकता है. नतीजे, JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक पहले 12 फरवरी को JEE मेन का रिजल्ट जारी होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख में बदलाव किया गया है. NTA ने इस साल JEE मेन्स 2026 सेशन-1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी तक 10 शिफ्ट्स में आयोजित की थीं. वहीं BArch और BPlanning के लिए पेपर 2, 29 जनवरी को हुआ था.

13 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन

जनवरी सेशन में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए IIT-JEE रजिस्ट्रेशन किया था.परीक्षा के कुछ दिनों बाद ही 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया था. अब सब्जेक्ट्स एक्सपर्ट द्वारा इन आपत्तियों की जांच की जा रही है, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.

ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड हासिल कर सकते हैं.

1- NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2-होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 1 Scorecard” के लिंक पर क्लिक करें.
3- लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
4- स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा पिन भरें और Submit बटन पर क्लिक करें.
5- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे आप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

स्कोर कार्ड में क्या होगा

JEE मेन के स्कोरकार्ड में सिर्फ आपके कुल अंक ही नहीं, बल्कि NTA पर्सेंटाइल स्कोर भी होगा. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल के साथ-साथ कुल पर्सेंटाइल स्कोर दिया जाता है. सेशन 1 के रिजल्ट में’ऑल इंडिया रैंक’ (AIR) जारी नहीं की जाती है, रैंक की घोषणा अप्रैल सत्र (Session 2) के बाद ही होगी.

‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया क्या है

परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है और हर शिफ्ट में पेपर की कठिनाई का स्तर अलग हो सकता है, इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन पद्धति अपनाता है. यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी छात्र को कठिन पेपर मिलने के कारण नुकसान न हो और सभी का मूल्यांकन समान स्तर पर किया जाए.

सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन: जो छात्र अपने सेशन 1 के स्कोर सेसंतुष्ट नहीं हैं या जिन्होंने पहला सत्र नहीं दिया, वे सेशन 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 है. देश के शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार JEE एडवांस्ड परीक्षा देने के पात्र होंगे, जिसके माध्यम से IITs में एडमिशन मिलता है.

जो उम्मीदवार जेईई मेन्स सेशन-1 में क्वालीफाई नहीं हो पाएंगे, वे सेशन-2 दे सकते हैं. JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 के बीच कई शिफ्ट में होंगी. सिटी अलॉटमेंट स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा की डिटेल्स, जैसे तारीख, समय और सेंटर, ध्यान से चेक करनी होंगी.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply