Tech

मार्च में धमाका करेगा Nothing, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आ रहे हैं दो नए फोन

मार्च में धमाका करेगा Nothing, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आ रहे हैं दो नए फोन
मार्च में धमाका करेगा Nothing, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आ रहे हैं दो नए फोन

Nothing Phone 4a And Phone 4a ProImage Credit source: X/@NothingNewsroom

Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro: लंदन बेस्ड टेक कंपनी नथिंग जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है. लीक्स के मुताबिक ये दोनों मॉडल 5 मार्च को भारत में एंट्री कर सकते हैं. इस बार कंपनी फ्लैगशिप छोड़कर मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने वाली है. नथिंग के CEO कार्ल पेई पहले ही संकेत दे चुके हैं कि नई 4a सीरीज में Phone 3a के मुकाबले कई अहम अपग्रेड देखने को मिलेंगे. अब सामने आई नई जानकारी से कीमत, स्पेसिफिकेशन और स्टोरेज ऑप्शन की तस्वीर और साफ हो गई है.

लॉन्च डेट और भारत में संभावित कीमत

लीक्स के मुताबिक Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो Phone 4a की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है. वहीं Pro वेरिएंट लगभग 41,999 रुपये में पेश किया जा सकता है.

दमदार डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन

Nothing Phone 4a Pro में 6.82 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जा सकता है. यह फीचर गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए खास माना जाता है. फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की चर्चा है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत बना सकता है. वहीं स्टैंडर्ड Phone 4a में भी 6.82 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz रहने की संभावना है. इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

प्रो वेरिएंट में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. साथ ही 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा. Phone 4a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की संभावना है. बैटरी की बात करें तो Pro मॉडल में 5080 mAh और स्टैंडर्ड मॉडल में 5500mAh बैटरी मिल सकती है. 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी चर्चा में है.

स्टोरेज, डिजाइन और सॉफ्टवेयर डिटेल

लीक के अनुसार, दोनों फोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकते हैं. कंपनी ने UFS 3.1 स्टोरेज की पुष्टि की है, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों मॉडल में यही स्टैंडर्ड मिलेगा या नहीं. डिजाइन की बात करें तो नथिंग अपनी पहचान बन चुकी ट्रांसपेरेंट लुक को बरकरार रख सकता है, लेकिन इसमें हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. Pro मॉडल Android 16 पर आधारित Nothing OS 4 के साथ आ सकता है, जबकि Phone 4a Android 15 बेस्ड Nothing OS पर चल सकता है.

ये भी पढ़ें: प्यार का हफ्ता बना प्रॉफिट का मौसम, क्विक डिलीवरी ऐप्स पर आई ऑर्डर्स की सुनामी

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply