नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत मामले में ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने लोटस ग्रीन के बिल्डर निर्मल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. निर्मल सिंह की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार है, जिसके बाद पुलिस ने एनबीडब्लू जारी किया है. युवराज की मौत के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है.
नोएडा पुलिस इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे पहले पुलिस ने दो बिल्डरों को गिरफ्तार किया था और दो बिल्डर के ऑफिस को सील कर दिया था. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया, जो इस मामले में जांच कर रही है. सीएम योगी ने पांच दिन में पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे.
खबर अपडेट की जा रही है…






