Nitesh Tiwari Debut Film: इस साल सिनेमाघरों में कमाल की फिल्मों की भरमार है, जिसमें से कुछ फिल्मों ने चार महीनों में अपना जलवा बिखेर दिया है. लेकिन, अभी भी ये साल कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर आने वाला है, जिसमें से एक नाम ‘रामायण’ का भी है. फिल्म को हाई बजट में बनाया जा रहा है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं. लेकिन, उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल जर्नी की शुरुआत कैसे की, वो काफी दिलचस्प है.

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, बताया गया है कि ये फिल्म 4000 करोड़ रुपये के हाई बजट में बन रही है. फिल्म में भगवान राम का किरदार अदा कर रहे हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब रणबीर, नितेश तिवारी के साथ काम कर रहे हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्टोरियल डेब्यू में भी रणबीर शामिल थे. नितेश की पहली डायरेक्टेड फिल्म साल 2011 में आई थी, जिसका नाम ‘चिल्लर पार्टी’ है. हालांकि, फिल्म को उन्होंने अपने दोस्त के साथ ही मिलकर लिखा था, लेकिन वो डायरेक्ट करने वाले नहीं थे.
मजे-मजे में लिख दी फिल्म
एक पॉडकास्ट में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए नितेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त विकास बहल के साथ मिलकर ‘चिल्लर पार्टी’ एक वीकेंड प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था. उस वक्त में नितेश एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. मजे-मजे में फिल्म को लिखने के बाद विकास और उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ खास लिखा है. जिसके बाद से उन्होंने कई सारे फिल्म डायरेक्टर को इसके लिए अप्रोच किया, लेकिन इस कहानी के साथ किसी ने भी हामी नहीं भरी.
–
पहले किया था इनकार
कई सारे रिजेक्शन मिलने के बाद विकास ने नितेश को सजेस्ट किया कि वो ही इस फिल्म को डायरेक्ट करें, लेकिन नितेश ने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके पास एडवरटाइजमेंट में स्टेबल नौकरी है और डायरेक्शन में कोई एक्सपीरियंस भी नहीं है. जिसके बाद विकास ने कहा क उनके पास केवल दो रास्ता है, या तो वो फिल्म को खुद डायरेक्ट करें या फिल्म को छोड़ दें. जिसके बाद नितेश ने इस रिस्क को लेकर मान गए.
जीता नेशनल अवॉर्ड
‘चिल्लर पार्टी’ रिलीज हुई और हिट साबित हुई, लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था. ‘चिल्लर पार्टी’ को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म में आराव खन्ना, शंकर शेंदे, पंकज त्रिपाठी , स्वरा भास्कर और दिवजी हांडा जैसे कई कलाकार शामिल थे. वहीं रणबीर कपूर ने फिल्म में कैमियो रोल किया था, वो ‘टाई टाई फिश’ में नजर आए थे. फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था.





