रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nepal flood : नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता, यूपी-बिहार में भी अलर्ट​

Nepal flood : नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 163 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और पुल बह जाने […]

Nepal flood : नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 163 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और पुल बह जाने से लोगों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया है।

 

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के तेज बहाव में 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं। इसके अलावा 13 जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए। नेपाल सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

139 भारतीय नागरिक भी लापता

इस आपदा के बाद नेपाल में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इनमें 139 भारतीय नागरिकों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

यूपीबिहार में भी बढ़ी सतर्कता

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर भी पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गंडक, नारायणी और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

India’s HADR and medical assistance has reached Kathmandu.

More assistance is being mobilised to support relief efforts.

🇮🇳🇳🇵 pic.twitter.com/dN7XZ5jJUs

— Dr. S. Jaishankar August 26, 2026

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर समेत सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। वहीं, बिहार के संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के 6 जिलों में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

PM मोदी ने नेपाल को मदद का भरोसा दिया

प्रधानमन्त्री बालेन्द्र शाहसँग कुराकानी गरेँ र नेपालमा आएको बाढीका कारण ज्यान गुमाउनेहरूप्रति समवेदना व्यक्त गरेँ। यस कठिन समयमा भारतका जनता नेपालका आफ्ना दिदीबहिनी तथा दाजुभाइहरूसँग ऐक्यबद्ध भई साथै उभिएका छन्।

भारत नेपाललाई सम्भव भएसम्मका सबै प्रकारका मानवीय सहायता उपलब्ध…

— Narendra Modi August 26, 2026

नेपाल में पैदा हुए इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भारत के लोग नेपाल के अपने भाईबहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय समेत कई मंत्रालय नेपाल की स्थिति और भारत से जुड़े संभावित प्रभावों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY