Urban Loneliness Viral Video : दिल्ली NCR की चमक-दमक और करियर के अवसरों के बीच छिपी सच्चाई को एक वायरल वीडियो ने सामने ला दिया है। इस वीडियो को Ishana Nautiyal Chamoli ने शेयर किया है, जो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और फिलहाल NCR में रह रही हैं।

वीडियो में उन्होंने हाई-राइज बिल्डिंग्स के बीच की जिंदगी को बेहद सादगी से दिखाया है। ऊंची-ऊंची इमारतों में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन फिर भी एक अजीब सा अकेलापन महसूस होता है, जहां पड़ोसी भी एक-दूसरे को नहीं जानते।
View this post on Instagram
हाई-राइज बिल्डिंग्स में बिता रहे जीवन का सच
वीडियो में ईशाना अपने 19वें फ्लोर के फ्लैट से पूरी सोसाइटी का व्यू दिखाती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि ये घर “माचिस के डिब्बों” जैसे लगते हैं। नीचे उनके बेटे को क्रिकेट खेलते हुए भी दिखाया गया है, जो इस आधुनिक शहरी जीवन की झलक पेश करता है।
कुछ सेकंड का यह वीडियो NCR के शहरों में रहने वाले लोगों की दिनचर्या और लाइफस्टाइल को करीब से दिखाता है- जहां सुविधाएं तो हैं, लेकिन रिश्तों की गर्माहट अक्सर कम महसूस होती है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने कमेंट कर लिखा- मजबूरी सब करवाती है
होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पर कुछ यूजर्स ने इसे शहर की सच्चाई बताया, तो कुछ ने महिला को गांव लौटने की सलाह दी।
कई लोगों ने इसे मजबूरी का नाम दिया, जहां बेहतर करियर और सुविधाओं के लिए लोग इस तरह की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। यह वीडियो एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि क्या विकास और सुविधाओं की दौड़ में हम कहीं न कहीं अपनी सादगी और अपनापन खोते जा रहे हैं।





