Nawazuddin Siddiqui Main Actor Nahin Hoon Fees: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी ने हाल ही में एक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. इस दौरान डायरेक्टर ने नवाजुद्दीन की विनम्रता और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की. इसी बातचीत के दौरान आदित्य कृपलानी ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. डायरेक्टर ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली थी.

एक्टर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए आदित्य ने बताया कि की इस प्रोजेक्ट के लिए डेडीकेशन सिर्फ कैमरे के सामने एक्टिंग करने तक ही नहीं थी, बल्कि उससे कहीं ज्यादा थी. डायरेक्टर आदित्य कृपलानी ने खुलासा किया कि ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फीस नहीं लेने का फैसला किया था.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नहीं ली फीस
आदित्य कृपलानी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लगन की तारीफ करते हुए कहा, “वो पूरी तरह से एक प्रोफेशनल थे. वो फ्रैंकफर्ट पहुंचने के लिए अपना टिकट भी खुद ही खरीदकर अकेले ही आए थे. वो अपने मैनेजर के साथ नहीं आए थे.” फिल्ममेकर ने आगे बताया कि नवाजुद्दीन ने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई फीस नहीं ली, जिससे वो काफी इमोशनल हो गए. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “उनका फीस न लेना बहुत बड़ी बात है, सच में बहुत बड़ी. भारत में हमेशा ये दबाव रहता है कि ‘आप कितना कमा रहे हैं?’ जब नवाज जैसा कोई शख्स पैसे नहीं लेता, तो आप सच में गर्व से कह सकते हैं, ‘यही मेरी कमाई है.’ ये मेरे करियर के सबसे खास पलों में से एक है.”
–
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी मैं एक्टर नहीं हूं?
आदित्य कृपलानी की लिखी और डायरेक्टेड फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को आदित्य और श्वेता छाब्रिया कृपलानी ने मुंबई देवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और फैजुद्दीन सिद्दीकी ने साइड हीरो एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म की कहानी मौनी (चित्रांगदा स्टारर) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ का वर्ल्ड प्रीमियर मार्च 2025 में सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और तब से इसे दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में काफी तारीफ मिली. जून 2025 में, नवाज़ुद्दीन ने 25वें न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इस फ़िल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड जीता. अक्टूबर 2025 में UK के थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म 8 मई को भारत में थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.





