नवजोत सिंह सिद्धूˈ ने 5 महीनों में घटाया 33 किलो Weight, इन 5 रूल्स को किया रोजाना फॉलो

नवजोत सिंह सिद्धूˈ ने 5 महीनों में घटाया 33 किलो Weight, इन 5 रूल्स को किया रोजाना फॉलो

Navjot Singh Sidhu Weight Loss Tips: अपनी जबरदस्त कमेंट्री के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं। अभी कुछ समय पहले वे अपनी पत्नी के कैंसर को हराने पर चर्चाओं में थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बीवी का कैंसर आयुर्वेद की मदद से ठीक हुआ था।

हालांकि, उनके इस तथ्य पर लोगों की काफी अलग-अलग राय थी। वैसे तो सिद्धू पहले भी कई बार अपने विवादित कामों के लिए चर्चा का विषय बन चुके हैं लेकिन इस बार वे किसी और कारण से वायरल हो रहे हैं। जी हां, दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने वेट लॉस किया है, जो कि काफी अचंभित करने वाला फैक्ट लोगों के सामने रख रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे कम किया वेट।

क्या हैं वो 5 बातें?

1. इच्छाशक्ति- किसी भी काम को करने के लिए दिमाग को भी तैयार करने की जरूरत होती है, इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल काम आसानी से हो जाएगा।

2. अनुशासन- हर किसी की जिंदगी में अनुशासन होना जरूरी है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों को अनुशासन में रहना होता है, तभी वह सफल होता है।

3. वॉक- वजन कम करने के लिए शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। वॉक करना इसमें सबसे आसान और फायदेमंद प्रैक्टिस है।

4. प्राणायाम- सांसों वाला यह व्यायाम करने से शरीर को कई प्रकार से लाभ होता है। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

5. डाइट- सही आहार का सेवन करने से भी वेट लॉस किया जा सकता है। अच्छी और संतुलित डाइट का सेवन करना शरीर के लिए जरूरी भी होता है।

https://twitter.com/sherryontopp/status/1884520385607262312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *