Business

Multibagger Stock: ₹1 लाख के बने ₹14 करोड़… निवेशकों के लिए शेयर नहीं, पारस पत्थर साबित हुआ ये स्टॉक!

Multibagger Stock: ₹1 लाख के बने ₹14 करोड़… निवेशकों के लिए शेयर नहीं, पारस पत्थर साबित हुआ ये स्टॉक!
Multibagger Stock: ₹1 लाख के बने ₹14 करोड़... निवेशकों के लिए शेयर नहीं, पारस पत्थर साबित हुआ ये स्टॉक!

इस शेयर ने किया कमाल

Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेश करना कई बार गहरे समुद्र में मोती खोजने जैसा होता है. हर आम निवेशक की यही ख्वाहिश होती है कि उसके पोर्टफोलियो में कम से कम एक ऐसा शेयर हो, जो उसकी मेहनत की कमाई को कई गुना बढ़ा दे. वैसे तो बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, लेकिन जब किस्मत और सही चुनाव का मेल होता है, तो नतीजे अकल्पनीय होते हैं. हाल ही में एक ऐसी ही कहानी ‘नर्चर वेल इंडस्ट्रीज’ (Nurture Well Industries) ने लिखी है, जिसने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर अमीर बना दिया है.

फर्श से अर्श तक का सफर

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के पिछले छह सालों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो यह किसी चमत्कार जैसा लगता है. छह साल पहले, इस कंपनी का शेयर महज 3 पैसे (₹0.03) के भाव पर रेंग रहा था. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह पेनी स्टॉक भविष्य में ‘पारस पत्थर’ साबित होगा.

आज की तारीख में यह शेयर ₹42.30 के स्तर तक पहुंच चुका है. इसका सीधा मतलब है कि इस अवधि में शेयर ने लगभग 1,40,566 फीसदी की ऐतिहासिक छलांग लगाई है. हालांकि, यह सफर सीधा नहीं रहा है. जनवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच शेयर ने बेहतरीन तेजी दिखाई, लेकिन फिर मुनाफावसूली का दौर आया और शेयर 57% तक टूट गया. मगर सितंबर 2025 में इसने फिर से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देखने वाले देखते रह गए.

1 लाख रुपये का निवेश से करोड़ों का मुनाफा

अगर किसी निवेशक ने छह साल पहले इस कंपनी में ₹1 लाख का निवेश किया होता और बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर अपने शेयर नहीं बेचे होते, तो आज उस निवेश की वैल्यू करीब ₹14.10 करोड़ होती. यह रकम किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जीवन बदलने वाली है.

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 1:10 के अनुपात में शेयर स्प्लिट (विभाजन) किया और उससे पहले अप्रैल 2024 में 1:1 का बोनस शेयर भी दिया. अगर इन कॉरपोरेट ऐक्शन्स के फायदों को भी जोड़ लिया जाए, तो पुराना निवेशक आज अकूत संपत्ति का मालिक होता.

कंपनी के बही-खाते में क्या है खास?

किसी भी शेयर की चाल के पीछे उसकी आर्थिक सेहत सबसे बड़ी वजह होती है. नर्चर वेल इंडस्ट्रीज, जिसे पहले इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने अपने कारोबार में बड़े बदलाव किए हैं. अब यह कंपनी फूड सेक्टर में मजबूती से पैर जमा चुकी है. दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे इस बात की गवाही देते हैं कि कंपनी सही दिशा में है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 95% बढ़कर ₹34.60 करोड़ हो गया है. वहीं, कंपनी की कमाई (रेवेन्यू) में भी 46% का इजाफा हुआ है और यह ₹290 करोड़ पर पहुंच गई है. कंपनी का मार्जिन सुधरा है और यह अब ऑर्गेनिक और प्रोसेस्ड फूड के साथ-साथ बेकरी सेगमेंट में भी आक्रामक विस्तार कर रही है. करीब ₹1,000 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने दिखा दिया है कि अगर बिजनेस मॉडल दमदार हो, तो छोटी कंपनी भी बड़ी छलांग लगा सकती है.

Disclaimer:ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने कासुझावदेताहै.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply