MS Dhoni खेल चुके हैं अपना आखिरी मैच, आईपीएल 2025 में नहीं मिलेगा मौका, फैंस का टूटा दिल “ • ˌ

MS Dhoni खेल चुके हैं अपना आखिरी मैच, आईपीएल 2025 में नहीं मिलेगा मौका, फैंस का टूटा दिल “ • ˌ
MS Dhoni

MS Dhoni: टीम इंडिया के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यांस ले चुके हैं। इसके बाद वे केवल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान एक्शन मोड में नजर आते हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से हर साल इस मेगा इवेंट के इन्तजार करते हैं। मगर अब माही के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। वे आईपीएल 2025 के दौरान मैदान पर नजर नहीं आ सकते हैं। आइये जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है?

खत्म हुआ MS Dhoni का समय?

Ms Dhoni
Ms Dhoni

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। हर फ्रेंचाइजी के पास सीमित खिलाड़ियों को रिटेन करने की सुविधा होगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को रिटेन करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। सिर्फ धोनी ही नहीं रवींद्र जडेजा, मिचेल सेन्टनर, मोइन अली, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर और डेरिल मिचेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी रिलीज किया जा सकता है। उनके स्थान पर सीएसके युवा खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘कुछ पता तो होता नहीं……’ केएल राहुल ने खोली टीम मालिकों की पोल, दिखाया आईपीएल का काला चेहरा

सन्यांस का करेंगे ऐलान?

Ms Dhoni
Ms Dhoni

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल में शुरू से लेकर अब तक केवल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला है। हालांकि, आईपीएल 2016 और 2017 में सीएसके पर प्रतिबंध लगाया गया था। तब धोनी राइसिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा था। मगर पीली जर्सी वाली टीम कि वापसी के साथ ही माही ने टीम में रीएंट्री कर ली थी। ऐसे में अब भी वे किसी अन्य फ्रेंचजी में जाने से बेहतर सन्यांस के ऐलान करने का निर्णय ले सकते हैं।

दमदार हैं आंकड़ें

Ms Dhoni
Ms Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल करियर में खेले 264 मैचों में 39.13 की औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। वहीं, आईपीएल 2024 में माही ने 14 मैचों में 53.67 की शानदार औसत और 220.55 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इतना ही नहीं उनके बल्ले से 14 चौके और 13 गगनचुम्बी छक्के भी निकले।