
MP Weather Update 29 मार्च: उत्तर भारत से लेकर एमपी के आसपास के इलाके में एक साथ पांच मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इसका हल्का असर प्रदेश पर दिख रहा है। कुछ जिलों में हल्की बारिश तो अधिकांश इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है। दो दिन बाद आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश का असर दिखेगा। नर्मदापुरम 40.0°C के साथ सबसे गर्म क्षेत्र बना है।
एमपी में बदलने वाला है मौसम! तेज गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट
कल का मौसम 29 मार्च: मौसमी उथल-पुथल और पश्चिमी जेट स्ट्रीम का असर MP के सीमावर्ती जिलों में नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। अगले दो दिन में एमपी के आधे से अधिक जिलों में बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर मार्च के आखिरी दिनों में लू चलने लगी है। नर्मदापुरम में पारा 40°C से ऊपर चल रहा है।
रविवार को कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
आईएमडी के अनुसार रविवार 29 मार्च को एमपी के नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में बारिश हो सकती है। इसी प्रकार 30 मार्च सोमवार को 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट दिया गया है।
एमपी के मौसम के बारे में खास बातें
रविवार को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
नर्मदापुरम में दिन का तापमान 40.0°C रहा
जेट स्ट्रीम और चक्रवाती सिस्टम में एमपी में फिर बारिश होगी
30-31 मार्च को आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश का अलर्ट
रविवार से प्रदेश के कुछ इलाको में बारिश और आंधी की संभावना बनेगी। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश की संभावना बनेगी। इस दौरान दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी
डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, मौसम विज्ञानी, भोपाल
मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर
नर्मदापुरम 40.0°C 40.0°C
खजुराहो 39.6
रतलाम/मंडला 39.5°C
खंडवा 39.1°C
भैरूंदा सीहोर 38.9°C
Navbharat Times
शिकारी की पहचान खो गई! मिलिए खिवनी के ‘रामू’ से, जो भूल चुका है कि वह एक तेंदुआ है
प्रदेश में न्यूनतम तापमान वाले शहर
पचमढ़ी 13.6°C
कल्याणपुर 16.2°C
करौंदी कटनी 16.4°C
राजगढ़/रीवा 16.5°C
मंदसौर 16.9°C





