Wednesday, March 25, 2026
Viral

MP में पेट्रोल पंप पर अचानक टूटी भीड़, जिलों से आ रहीं खतरनाक तस्वीरें, लात-घूंसों के बीच कई जगह खत्म हुआ स्टॉक


मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात अचानक तेल का हाहाकार मच गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजराइल के बीच बढते तनाव और युद्ध की चर्चाओं ने सोशल मीडिया के जरिए आम जनता में ऐसा खौफ पैदा किया कि लोग आधी रात को अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर टूट पडे। नीमच, उज्जैन और पांढुर्णा जैसे शहरों में हालात बेकाबू हो गए, जहां पेट्रोल भरवाने की होड में लोगों के बीच तीखी झडपें और हाथापाई तक हुई।

प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद, जमीनी हकीकत यह रही कि रात होते-होते अधिकांश पंपों पर ‘स्टॉक खत्म’ के बोर्ड लटक गए और हजारों लोग खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हुए।

अफवाह ने रोकी शहर की रफ्तार
नीमच जिले में प्रधानमंत्री के बयान और युद्ध की अफवाहों के बाद देर शाम ऐसा डर फैला कि शहर से लेकर गांवों तक के पंपों पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। लोग गाडियों के साथ-साथ बोतलों और केन में तेल भरने की जिद पर अड गए, जिससे विवाद की स्थिति बनी और पुलिस को बीच-बचाव करना पडा। वहीं उज्जैन में भी हालात पैनिक जैसे रहे। देवास रोड स्थित पंपों पर लोगों को डेढ से दो घंटे तक इंतजार करना पडा। उज्जैन के करीब एक दर्जन पंपों पर रात 10 बजे तक तेल पूरी तरह खत्म हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

सप्लाई ठप होने के डर से गहराया संकट
पांढुर्णा में स्थिति पिछले दो-तीन दिनों से तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका में लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने लगे हैं। लोग एक बार में 1000 से 2000 रुपये तक का पेट्रोल डलवा रहे हैं, जिससे अचानक मांग बढ गई और सप्लाई चेन लडखडा गई। पंप संचालकों का कहना है कि नियमित रूप से आने वाले टैंकर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply