Viral

MP में कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले: दो गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने 8 साल की बच्ची को बचाया


मध्य प्रदेश के बालाघाट में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शनिवार की देर रात चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आग का गोला बन गई और उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि राहगीरों ने एक 8 वर्ष की बच्ची को सही सलामत बचाया. जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि तीन लोगों को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका और वो कार के अंदर ही जिंदा जल गए.

अनियंत्रित होकर आग का गोला बनी कार
जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात बैहर मलाजखण्ड रोड पर केवलारी चैराहे के समीप चलती आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे के बाद उसमें अचानक आग लग गई… आग ने इतनी जल्दी विकराल रूप ले लिया कि उसमें सवार लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. दुर्घटना के बाद भयंकर आग का गोला बनी कार से राह चलते कुछ लोगों ने तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, जिनमे दो गंभीर रूप से जल चुके थे. जबकि 8 वर्ष की बच्ची सही सलामत थी. वहीं भीषण आग के कारण तीन लोगों को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका और वो कार के अंदर ही जिंदा जल गए.

तीन लोग जिंदा जले
बताया जा रहा है कि कार चालक सीतम केलकर अपने ग्रह ग्राम पोण्डी (परसवाड़ा) से पौनी जा रहा था, जिसकी पौनी में वेल्डिंग की दुकान है. वह पिछले तीन दिन पहले अपनी पत्नि और बच्चे के साथ पोण्डी आया हुआ था, जहां से देर रात वह अपने माता पिता को लेकर पौनी लौट रहा था. साथ ही में पड़ोस की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची भी थी, जो अपने घर पौनी वापस जा रही थी.

राहगीरों ने तीन लोगों को बचाया
तभी देर रात केवलारी चैराहे के समीप उनकी आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई. दुर्घटना संभवतः नींद की झपकी के कारण होना प्रतीत हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, कार एक टर्निंग के बाद सीधे नीचे की ओर सड़क से उतर गई. जिसके बाद वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहगीरों ने किसी तरह खिड़की के कांच तोड़कर पहले पूर्वी राहांगडाले को निकाला. उसके बाद वाहन चला रहे सीतम केलकर (30 वर्ष) और उसकी मां नानाबाई केलकर (60 वर्ष) को किसी तरह गंभीर अवस्था में निकाला जा सका. हालांकि आग के विकराल हो जाने के कारण पिता नगारची केलकर (65 वर्ष), पत्नि सविता केलकर (28 वर्ष) और बेटे अभि केलकर (3 वर्ष) कार के अंदर ही जिंदा जल गए.

इस घटना की सूचना राह चलते लोगों ने पुलिस को दी. वहीं सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस पंहुची और घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया. वहीं मौके पर दमकल की गाड़ी ने जलती कार को बुझाया. हालांकि तब तक उसमें तीनों लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply