Politics

मोदी ने कहा था कि चुनावी राजनीति नहीं करूंगा… राजीव शुक्ला बोले-मैंने नहीं सोचा था कि वो प्रधानमंत्री बनेंगे

मोदी ने कहा था कि चुनावी राजनीति नहीं करूंगा… राजीव शुक्ला बोले-मैंने नहीं सोचा था कि वो प्रधानमंत्री बनेंगे
मोदी ने कहा था कि चुनावी राजनीति नहीं करूंगा... राजीव शुक्ला बोले-मैंने नहीं सोचा था कि वो प्रधानमंत्री बनेंगे

नरेंद्र मोदी और राजीव शुक्ला

एक इंटरव्यू में बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने बताया कि मेरे साथ अपने पहले टीवी इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह चुनावी राजनीति नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी के घर पर हम मिलते थे तो पीएम मोदी से उस वक्त जान पहचान थी. हमारे साथ उनका टीवी प्रोग्राम शायद उनके लिए बड़ा एक्सपोजर था.

उन्होंने बताया कि उस समय वो एमएलए नहीं बल्कि जनरल सेक्रेटरी थे. उस दौर में जाने-माने चेहरों का इंटव्यू बहुत होता था जैसे अटल और आडवाणी जी का. राजीव शुक्ला ने कहा कि एक दिन पीएम मोदी का इंटरव्यू किया. उन्होंने बताया कि उस समय इंटरव्यू में भी वो बकायदा एक छोटा सा कंप्यूटर लेकर आए थे.

’20 साल तक वो कुछ भी नहीं रहे’

राजीव शुक्ला ने कहा कि उस समय मुझे ये बिल्कुल नहीं लगा था कि ये सीएम या पीएम बनेंगे. उस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा भी कि मुझे चुनाव की राजनीति करनी ही नहीं है, मैं तो सिर्फ संगठन की राजनीति करूंगा. राजीव शुक्ला ने कहा कि उस समय मुझे ये जरूर लगता था कि आदमी बड़ा काबिल है, लेकिन जनसंघ ने इसे बढ़ाया क्यों नहीं है. 1977 की जनता पार्टी की जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी थी, उस समय पीएम मोदी इस कार्यकारिणी के सबसे युवा सदस्य थे. राज्यसभा सांसद ने कहा कि 20 साल तक वो कुछ भी नहीं रहे.

20 साल के बाद एक तरह से उनका राजनीतिक उदय हुआ और वो पहले मिनिस्टर बने फिर राज्यसभा में अप्रैल 2000 में आए. राजीव शुक्ला ने कहा कि मोदी जी संगठन के व्यक्ति थे. उनका काम था संगठन कैसे बढ़ाना है, राज्यों को कैसे जिताना है? ये सब काम करने में थे. उनका मानना था कि चुनावी राजनीति में नहीं आऊंगा, लेकिन एक ऐसी परिस्थिति बनी कि उन्हें गुजरात जाना पड़ा. उसके बाद वहां से उनका जो रास्ता खुला वो आज देखिए कहां पर पहुंच गए.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey