Entertainment

Michael Jackson: किंग ऑफ पॉप की बायोपिक प्रीमियर पर उमड़ा जनसैलाब, बर्लिन पहुंचे माइकल जैक्सन के दीवाने

किंग ऑफ पॉप यानी माइकल जैक्सन को आज भी उनके फैंस भूल नहीं पाए हैं. माइकल ने अपने दौर में दुनिया में वो नाम और शोहरत कमाई, जिसका मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता. माइकल जैक्सन ने साल 2009 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. माइकल के फैंस आज भी उनको याद करते हैं और उनपर बनने वाली हर एक सीरीज और फिल्म को उतना ही प्यार देते हैं.

Michael Jackson: किंग ऑफ पॉप की बायोपिक प्रीमियर पर उमड़ा जनसैलाब, बर्लिन पहुंचे माइकल जैक्सन के दीवाने
Michael Jackson: किंग ऑफ पॉप की बायोपिक प्रीमियर पर उमड़ा जनसैलाब, बर्लिन पहुंचे माइकल जैक्सन के दीवाने

इस साल माइकल जैक्सन पर बनने वाली बायोपिक माइकल रिलीज होने वाली है. इस बायोपिक में माइकल के भतीजे जैफर जैक्सन उनका किरदार अदा करते नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म के बर्लिन प्रीमियर के लिए फैंस की भारी भीड़ देखी गई.

जैफर जैक्सन की फिल्म

इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. जैक्सन के लुक्स से लेकर उनके आईकॉनिक स्टाइल तक, किसी भी चीज को कॉपी करना इतना आसान काम नहीं है. लेकिन इस फिल्म पर काफी डीटेल में काम किया गहया गया है, जो जैफर के लुक्स और फिल्म के टीजर शॉट्स में साफ झलकता है. इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर जल्द ही होने जा रहा है. इसी बीच करोड़ों फैंस अपने स्टार पर बनी इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए बर्लिन पहुंचे.

कंट्रोवर्शियल रही जिंदगी

माइकल जैक्सन, जितने फेमस सितारे थे उतना ही उनकी जिंदगी विवादों और आरोपों से घिरी थी. जैक्सन पर सीक्रेट ग्रुप्स से जुड़े होने और छोटे बच्चों के यौन शोषण जैसे संगीन आरोप लगे थे. माइकल के फैंस इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं. साल 2005 में एक मामले में कोर्ट ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी मौत और जिंदगी से कई रहस्य जुड़े हुए हैं और कई आरोप हैं, जो मौत के बाद भी आर्टिस्ट का पीछा कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply