SportsViral

MI vs RR मैच से पहले आई बड़ी खबर, कप्तान के साथ स्टार ऑलराउंडर की मैदान पर होगी वापसी?

IPL 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक से पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टीम का प्लेऑफ सपना दांव पर लगा है और ऐसे में दो बड़े स्टार खिलाड़ियों की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले से पहले राजस्थान कैंप में हलचल तेज हो गई है।

MI vs RR मैच से पहले आई बड़ी खबर, कप्तान के साथ स्टार ऑलराउंडर की मैदान पर होगी वापसी?
MI vs RR मैच से पहले आई बड़ी खबर, कप्तान के साथ स्टार ऑलराउंडर की मैदान पर होगी वापसी?

राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि कप्तान रियान पराग और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में राजस्थान के लिए जीत बेहद जरूरी है, क्योंकि जीत उन्हें सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी।

मुंबई के खिलाफ हो सकती है कप्तान की वापसी

रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी संभाली थी और राजस्थान ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इससे पहले भी पराग गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला चोट की वजह से मिस कर चुके थे। वहीं, रवींद्र जडेजा लगातार दो मैचों से बाहर रहे हैं। पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया था, लेकिन बाद में टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने खुलासा किया कि जडेजा घुटने की हल्की चोट से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कोहनी में भी परेशानी बताई गई। हालांकि, अब ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ी फिट हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

Khabar Monkey

राजस्थान को हर हाल में जीत की दरकार

बताया जा रहा है कि जडेजा ने मैच से पहले वानखेड़े में टीम के साथ अभ्यास भी किया। उन्होंने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी लंबा अभ्यास सत्र किया। वहीं रियान पराग नेट्स में नजर नहीं आए, लेकिन उनके खेलने की पूरी संभावना है और वह दोबारा टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है। अगर टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो बिना किसी दूसरी टीम के नतीजे पर निर्भर हुए सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन हार की स्थिति में टीम बाहर हो जाएगी, क्योंकि पंजाब किंग्स पहले ही उनसे आगे निकल चुकी है, जबकि KKR भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply