SportsViral

MI vs LSG: मुंबई ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, लखनऊ को मिली सीजन की 7वीं हार

MI vs LSG: IPL 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर हुई। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह मुंबई की टीम इस सीजन तीसरी जीत का स्वाद चखने में सफल रही। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7वीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े। रोहित ने 84 और रयान ने 83 रनों की पारी खेली।

Khabar Monkey

MI vs LSG: मुंबई ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, लखनऊ को मिली सीजन की 7वीं हार
MI vs LSG: मुंबई ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, लखनऊ को मिली सीजन की 7वीं हार

इससे पहले लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। मिचेल मार्श ने 44 जबकि हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने बल्लेबाजों का शिकार किया। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply