मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा ने पहला IPL विकेट लेते ही जेब से इमोशनल नोट निकालकर जश्न मनाया, जिसमें उनके 15 साल के संघर्ष की कहानी झलकती दिखी।

MI vs LSG, Raghu Sharma emotional note: आईपीएल 2026 में हर दिन नए सितारे जन्म ले रहे हैं, लेकिन सोमवार को मुंबई इंडियंस के लिए जो कहानी लिखी गई, वो सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि जज्बातों की भी मिसाल बन गई। युवा गेंदबाज रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने करियर का पहला विकेट लिया, लेकिन उनका जश्न ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
दो दिन पहले ही डेब्यू करने वाले रघु ने अपने दूसरे ही मुकाबले में सफलता हासिल की और जैसे ही विकेट मिला, उन्होंने जेब से एक पर्ची निकालकर स्टैंड की ओर दिखाया। इस पर्ची में लिखा संदेश उनके 15 साल के संघर्ष और इंतजार की कहानी बयां कर रहा था, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।
MI vs LSG: पहला विकेट और इमोशनल नोट ने खींचा ध्यान
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 13वें ओवर में रघु शर्मा ने अक्षत रघुवंशी को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर आसान कैच लपकते हुए यह सफलता हासिल की। विकेट लेते ही रघु ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और उसे दर्शकों की ओर दिखाया।
#RaghuSharma makes a statement with that wicket 🔥
Years of hard work and belief are finally paying off. 💙🙌🏻#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #MIvLSG | LIVE NOW 👉https://t.co/hc4PVkY1Pc pic.twitter.com/QFbQB1OeRg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 4, 2026
इस पर्ची में लिखा था “राधे राधे. गुरुदेव की कृपा से 15 साल का बहुत ही दर्दनाक इंतजार आज खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया. हमेशा आभारी रहूंगा. जय श्री राम.” इस संदेश ने सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक हर किसी का दिल छू लिया।
MI vs LSG: दो मैच में दिखा दम, डेब्यू के बाद तुरंत असर
रघु शर्मा ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जहां भले ही उन्हें विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। अब दूसरे ही मैच में विकेट लेकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह लंबे समय तक टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनका आत्मविश्वास और जश्न दोनों ही उनके सफर की गहराई को दिखाते हैं।
Khabar Monkey
MI vs LSG: मुंबई के सबसे किफायती गेंदबाज बने रघु
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में जहां बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए, वहीं रघु शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया।उनकी इकॉनमी 9 रही, जो इस हाई-स्कोरिंग मैच में मुंबई के लिए सबसे बेहतर रही। इससे पहले डेब्यू मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए थे और सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे।





