Entertainment

Mardaani 3 Box Office: 12 साल बाद भी ‘मर्दानी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में मचाया तहलका, बजट का आधा वसूल!

Mardaani 3 Box Office: 12 साल बाद भी ‘मर्दानी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में मचाया तहलका, बजट का आधा वसूल!
Mardaani 3 Box Office: 12 साल बाद भी 'मर्दानी' का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में मचाया तहलका, बजट का आधा वसूल!

मर्दानी 3 फिल्म ने कितने कमाए?

Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के कमबैक का इंतजार फैंस को हमेशा से रहता है. जब भी एक्ट्रेस की कोई फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो कमाल का प्रदर्शन करती है. उनकी फिल्म हिचकी ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया था और विदेशों में भी काफी अच्छी कमाई की थी. इसके अलावा रानी की फिल्म फ्रेंचाइजी मर्दानी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ये बॉलीवुड की अब तक की एकलौती कॉप फिल्म सीरीज है. इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी. अब इस फिल्म सीरीज का तीसरा पार्ट आ गया है जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करता नजर आ रहा है.

फिल्म ऐसे मौके पर रिलीज की गई है जब सिनेमाघरों में पहले से ही सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज है और काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. उधर साउथ इंडस्ट्री से चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु को भी रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और इसका कलेक्शन भी काफी अच्छा जा रहा है. और इन दोनों फिल्मों के बीच आई रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 अब सिनेमाघरों में भौकाल काटती नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले वीकेंड में कितने कमाए हैं.

कितना हुआ मर्दानी 3 का कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के पहले दिन मर्दानी 3 फिल्म ने 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 6.25 करोड़ रुपए की रही थी. फिल्म की कमाई में तीसरे दिन और भी इजाफा देखने को मिला और इसका कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपए का रहा. इस लिहाज से फिल्म का तीन दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपए का रहा है. इसके अलावा फिल्म का तीन दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 20.70 करोड़ रुपए का रहा. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के 3 दिनों में विदेशों से 6 करोड़ कमाए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में दुनियाभर में 26.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Border 2 Records: 10 दिन में बॉर्डर 2 ने तोड़ डाले धुरंधर के ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सनी पाजी ने संभाली बॉक्स ऑफिस की कमान

बजट से कितनी दूर है रानी की मर्दानी 3?

रिपोर्ट्स की मानें तो मर्दानी 3 फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए के आसपास का है और इसकी तुलना में इस फिल्म ने करीब बजट का आधा निकाल लिया है. हालांकि फिल्म के लिए अभी चुनौतियां कम नहीं हैं. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अगर वीकडेज में कमाल कर ले जाती है तो जल्द ही ये अपना बजट रिकवर कर ले जाएगी. ऐसा दूसरे वीकेंड के अंत तक देखने को मिल सकता है. फिलहाल फिल्म का सामना सनी देओल की बॉर्डर 2 से हो रहा है जिसका कोहराम बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey