Manmohan Singh Passes Away पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, 1 जनवरी तक झुका रहेगा तिरंगा “ • ˌ

  • 27 Dec 2024 08:00 AM (IST)

    आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक, मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी. 92 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया था.

  • 27 Dec 2024 07:59 AM (IST)

    पूरे देश के मुख्य सचिवों को जारी किया गया निर्देश

    पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पूरे देश के मुख्य सचिवों को गृह मंत्रालय से निर्देश जारी किया गया है.

  • 27 Dec 2024 07:59 AM (IST)

    मनमोहन सिंह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश के लिए एक शक्ति थे- बीवी श्रीनिवास

    कर्नाटक युवा कांग्रेस प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने कहा कि वह (मनमोहन सिंह) सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि देश के लिए एक शक्ति थे. देश के युवा उनके वित्त मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों को याद करते हैं. उन्होंने देश के लिए जो किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

  • 27 Dec 2024 07:58 AM (IST)

    सरकार ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, 7 दिन होगा राष्ट्रीय शोक

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा. कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा.

  • 27 Dec 2024 07:55 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम 7 दिन के लिए रद्द

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह समेत अपने सभी कार्यक्रम सात दिन के लिए रद्द कर दिए. कांग्रेस के सभी कार्यक्रम 3 जनवरी 2025 से शुरू होंगे.

  • 27 Dec 2024 07:54 AM (IST)

    उनकी ईमानदारी हमारे लिए प्रेरणा बनी रहेगी: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक पोस्ट में कहा,सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं. उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी. वो हमेशा उन लोगों के बीच रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं . वो सच में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी व्यक्ति थे.

  • 27 Dec 2024 07:53 AM (IST)

    देश की आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार: उपराष्ट्रपति

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और देश के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. वो देश की आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार रहे. उन्होंने देश को महत्वपूर्ण परिवर्तन से आगे बढ़ाया. उन्होंने विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोले.

  • 27 Dec 2024 07:53 AM (IST)

    अर्थव्यवस्था सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया: राष्ट्रपति

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका जाना हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है.

  • 27 Dec 2024 07:51 AM (IST)

    मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया- राहुल गांधी

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा,मनमोहन सिंह जी ने बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ देश का नेतृत्व किया. उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की समझ ने देश को आगे बढ़ाया. मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है. हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे.

  • 27 Dec 2024 07:50 AM (IST)

    देश ने अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया: खरगे

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा किनिःसंदेह इतिहास आपका दयालु मूल्यांकन करेगा. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है. आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित कल्याण वाली नीति ने करोड़ों देशवासियों के जीवन को बदला. मनमोहन सिंह ने देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.

  • 27 Dec 2024 07:50 AM (IST)

    देश ने मनमोहन सिंह जी को खो दिया है- PM मोदी

    मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश ने अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया है, जिससे देश शोक में है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वो एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं दीं और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीतियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा. संसद में उनके विचारपूर्ण हस्तक्षेप भी हमेशा उल्लेखनीय रहे. प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए.

  • 27 Dec 2024 07:49 AM (IST)

    PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. राजनीति में उनके साथ बीते पलों को याद किया है. पीएम मोदी ने कहा, जब वो प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब हम नियमित रूप से बातचीत करते थे. हम सरकार से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन बातचीत करते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं.

  • 27 Dec 2024 07:49 AM (IST)

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था.