Dharam

Mahashivratri 2026: तंगहाली और संकटों से चाहिए मुक्ति? महाशिवरात्रि की रात कर लें ये गुप्त उपाय!

Mahashivratri 2026: तंगहाली और संकटों से चाहिए मुक्ति? महाशिवरात्रि की रात कर लें ये गुप्त उपाय!
Mahashivratri 2026: तंगहाली और संकटों से चाहिए मुक्ति? महाशिवरात्रि की रात कर लें ये गुप्त उपाय!

महाशिवरात्रि 2026Image Credit source: PTI

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र और विशेष त्योहारों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि के दिन व्रत, पूजा और रात्रि जागरण करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. मान्यता है कि इस रात कुछ खास गुप्त उपाय करने से आर्थिक तंगी, पारिवारिक समस्याएं और जीवन के संकट दूर हो सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2026, शुभ मुहूर्त और तिथि

  • साल 2026 में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को पड़ रही है.
  • महाशिवरात्रि व्रत तिथि: 15 फरवरी 2026
  • निशिता काल पूजा : मध्यरात्रि के समय शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी समय शिव तत्व पृथ्वी पर सबसे अधिक सक्रिय होता है.

महाशिवरात्रि के संकटों से मुक्ति के लिए विशेष गुप्त उपाय

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

अगर पैसा हाथ में नहीं टिकता या व्यापार में घाटा हो रहा है, तो महाशिवरात्रि की रात को शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें. अभिषेक करते समय ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहें. माना जाता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी का वास होता है.

कर्ज से मुक्ति के लिए

भारी कर्ज के बोझ से दबे लोगों को महाशिवरात्रि की रात को शिवलिंग पर अक्षत (बिना टूटे हुए चावल) अर्पित करने चाहिए. ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ न हो.

सुख-शांति और गृह क्लेश के लिए

यदि घर में हमेशा तनाव रहता है, तो शिवरात्रि की शाम को घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं और उसमें दो कपूर डाल दें. इसके बाद पूरे घर में शिव चालीसा का पाठ करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है.

बीमारियों से छुटकारे के लिए

लंबे समय से बीमार व्यक्ति को महाशिवरात्रि की रात को जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए. महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करना इस दिन अचूक फल देता है.

महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं. इस दिन की गई पूजा, जप और उपाय का कई गुना फल मिलता है. भक्त पूरी श्रद्धा से शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के नियम, अगर अनजाने में टूट जाए व्रत तो क्या करें?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply