Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Maatrubhumi: 2 साल पहले सलमान संग किया डांस, अब लगी लॉटरी… कौन हैं ‘मातृभूमि’ के ये दो नए चेहरे?

Maatrubhumi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ है, जिसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. साथ ही फिल्म का अब नाम भी बदल चुका है, जो पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. फिल्म के कुछ एडिशनल सीन शूट होने थे, जो कंप्लीट कर लिए गए हैं. फिर भी एक्टर ने अबतक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. यूं तो कहा जा रहा है कि मेकर्स की निगाहें अगस्त पर है. खैर, उसके बाद की फिल्म का ऐलान किया जा चुका है. जी हां, सलमान खान जल्द ही वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में काम करेंगे. जबकि दिल राजू फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. वैसे तो उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ फिर से चर्चा में आ गई है, क्योंकि फिल्म का नया गाना आया है. इस गाने के साथ ही फिल्म में दो नए एक्टर्स की एंट्री भी हो रही है, जानिए कौन?

Maatrubhumi: 2 साल पहले सलमान संग किया डांस, अब लगी लॉटरी… कौन हैं ‘मातृभूमि’ के ये दो नए चेहरे?
Maatrubhumi: 2 साल पहले सलमान संग किया डांस, अब लगी लॉटरी… कौन हैं ‘मातृभूमि’ के ये दो नए चेहरे?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से पहले ही कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं. जिसमें नया गाना है- ”मेरा जी नहीं भरा.” फिल्म का गाना श्रेया घोसाल और विशाल मिश्रा ने गाया है. साथ ही समीर टंडन ने कंपोज किया है. जो दो नए चेहरे इस गाने में दिख रहे हैं, उनका नाम है- Zeyn Shaw और Abhishrri Sen. दरअसल दोनों ही सितारे पहले के साथ दिख चुके हैं. आइए बताते हैं.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में दो नए चेहरे

दरअसल सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का जो नया गाना आया है, उसमें Abhishrri Sen दिख रही हैं. जो इसी फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं. वो काफी फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. न सिर्फ जिम, बल्कि गजब का डांस करती हैं. जिसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. साथ ही एरियल योग में काफी एक्सपीरियंस लग रही हैं. लेकिन जिस वीडियो ने सबका ध्यान खींचा, वो सलमान खान के साथ है. दो साल पहले एक स्टेज पर उन्होंने भाईजान के साथ रोमांटिक डांस किया था. अब उनकी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.

तो दूसरी ओर Zeyn Shaw हैं, जो लगातार काम करते हुए दिख रहे हैं. जी हां, वो नेटफ्लिक्स की सीरीज क्लास और FARREY का हिस्सा रह चुके हैं. जो कि ZEE5 में स्ट्रीम हुई थी. दरअसल इस फिल्म को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया था. साथ ही उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इसका हिस्सा रहीं. उस प्रोजेक्ट में Zeyn भी थे, अब सलमान खान की फिल्म में फौजी का रोल कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply