धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। शनिदेव की उपासना करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

साथ ही जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष भी करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता पाने के लिए शनिदेव की पूजा करने की सलाह देते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो पांच राशि के जातकों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। खासकर, दो राशि के जातकों को रोजाना शनिदेव या शनिदेव के आराध्य भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शनिदेव की कृपा बरसने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शनिदेव की रोजाना पूजा करनी चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि की बाधा दूर होती है। अतः शनिदेव की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होने वाली है। इसके लिए ज्योतिष वर्तमान समय में शनिदेव की उपासना करने की सलाह दे रहे हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की कृपा बरसने से जातक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में व्याप्त दुखों का अंत होता है। मेष राशि के जातक रोजाना पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। शनिदेव और सूर्य देव के मध्य शत्रुवत संबंध है। इसके लिए ज्योतिष सिंह राशि के जातकों को शनिदेव की पूजा करने की सलाह देते हैं। शनिदेव की पूजा करने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। आने वाले समय में सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। अतः सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु संग शनिदेव की उपासना अवश्य करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही हर क्षेत्र में तुला राशि के जातक बेहतर या उत्तम करते हैं। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलती है। अतः तुला राशि के जातकों को रोजाना शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। असुविधा होने पर रोजाना शनिदेव के नामों का मंत्र जप करना चाहिए। इसके साथ ही जगत की देवी मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इन दोनों राशि के जातकों को शनिदेव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। वहीं, शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करनी चाहिए। महादेव की कृपा मकर और कुंभ राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से दोनों राशि के जातक अपने सभी कार्य में सफल होते हैं। मकर और कुंभ राशि के जातक सोमवार और शनिवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा बरसती है।