Lucknow Super Giants IPL 2026: आईपीएल 2026 का अंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने हार के साथ किया। टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि यह सीजन टीम के लिए काफी मुश्किल रहा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान पंत ने कहा कि यह एक मुश्किल मैच रहा। फिर भी, कुछ भी हो हिम्मत रखनी होगी। अपना सिर ऊंचा रखना होगा। अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है। जाहिर तौर पर, बतौर टीम यह हमारे लिए एक मुश्किल सीजन था।
साकारात्मक बातें लेकर आगे जाएगी टीम
ने मैच को लेकर आगे कहा कि, आप हमेशा 5-10 रन ज्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल था। हालांकि, यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इकाना स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहतर हो जाती है। इसी वजह से हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है।
Khabar Monkey
पंत ने आगे कहा, एक टीम के तौर पर सकारात्मक बातें देखना चाहते हैं। जोश इंग्लिस ने शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श यहां नहीं है, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में प्रिंस का सीजन बहुत बढ़िया रहा है। पिछले कुछ मैच भले ही उनके लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन ओवरऑल सीजन में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें भारतीय टीम से बुलावा भी आ गया है। मोहसिन चोट से वापस आए हैं। जाहिर तौर पर काफी साकारात्मक बातें रहीं।
शमी ने शानदार काम किया
उन्होंने कहा कि शमी ने जिस तरह से तेज गेंदबाजी यूनिट को एक साथ रखा है, वह देखना बहुत अच्छा रहा है। यह एक लंबा सीजन रहा है, लेकिन साथ ही हम अपना सिर ऊंचा रखना चाहते हैं और हम वादा करते हैं कि अगले साल कुछ भी हो, हम और मजबूती से वापस आएंगे।
–
लखनऊ के लिए भुला देने वाला रहा सीजन
आईपीएल 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर सकी और टीम को 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। LSG ने पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।





