बार-बार चांस मारता, था प्रेमी, प्रेमिका ने कर दी ऐसी हालत मार रहा चिंघाड!.

बार-बार चांस मारता, था प्रेमी, प्रेमिका ने कर दी ऐसी हालत मार रहा चिंघाड!.

हरदोई। यूपी के हरदोई में प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद के बाद बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में गैर समुदाय की प्रेमिका का नहाने के दौरान का वीडियो बनाकर प्रेमी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे आजिज आई प्रेमिका ने धारदार हथियार से प्रेमी का गुप्तांग ही काट दिया।

अचानक हुए इस हमले से प्रेमी की चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का निवासी जसवंत सिंह (29) मल्लावां कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में दूसरे समुदाय की अपनी प्रेमिका से मिलने बुधवार को हरदोई आया था। दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां थीं और यह रिश्ता तीन साल तक हरिद्वार में काम के दौरान परवान चढ़ा था। साल भर पहले युवती का परिवार हरिद्वार से वापस आकर हरदोई में रहने लगा।

जसवंत बुधवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने गुस्से में आकर युवक पर धारदार हथियार से हमला करके उसका गुप्तांग काट दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक लहूलुहान होकर चीखने चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया।

बताया जाता है जसवंत सिंह और युवती के बीच संबंधों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि जब दोनों हरद्विार में रहते थे, तब युवक ने युवती का नहाते समय एक वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को लेकर वह युवती पर दबाव बनाता रहता था। इसी वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *