गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम गया क्रेडिट कार्ड, किसी और ने खर्च कर दिए सारे रुपए, कौन भरेगा पैसे आप या बैंक, क्या कहता है नियम​ | Horoscope 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | Apple Watch Series 12 Launch: आपकी कलाई पर डॉक्टर का पहरा! हेल्थ सेंसर्स और AI फीचर्स के साथ एपल का बड़ा सरप्राइज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई​

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बहिष्कार की खबरों पर कप्तान बाबर आजम ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं थी। यह विवाद उस समय सामने आया, जब प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स ने लंच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान […]

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बहिष्कार की खबरों पर कप्तान बाबर आजम ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं थी। यह विवाद उस समय सामने आया, जब प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स ने लंच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का माइकल एथरटन के साथ हुआ साक्षात्कार प्रसारित किया।
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस प्रसारण से नाराज था। रिपोर्टों के मुताबिक, बोर्ड ने प्रसारणकर्ता से इस साक्षात्कार को नहीं दिखाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन के खेल के दौरान इसे प्रसारित कर दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर पाकिस्तान बोर्ड ने दूसरे सत्र के लिए टीम को मैदान पर नहीं भेजने तक पर विचार किया था। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद टीम के मैदान पर उतरने की बात सामने आई थी।
लेकिन मैच समाप्त होने के बाद बीबीसी से बातचीत में बाबर आजम ने इन खबरों को लेकर कहा कि उन्हे इस बात से अनजान हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या टीम लॉर्ड्स टेस्ट के बहिष्कार पर विचार कर रही थी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी है। दोबारा सवाल किए जाने पर भी बाबर ने यही जवाब दोहराया।
पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद से भी इस मामले को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि खिलाड़ी उस समय खाना खा रहे थे और उन्होंने इमरान खान के बेटों का साक्षात्कार नहीं देखा था। सरफराज ने भी टीम को लंच के बाद मैदान पर नहीं भेजने की कथित धमकी से जुड़ी किसी जानकारी से इनकार किया।
गौरतलब है कि यह पूरा विवाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही चर्चा के बीच सामने आया है। इमरान खान इस समय अदियाला जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य तथा परिवार से मुलाकात को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
हाल के दिनों में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने इमरान खान को उचित चिकित्सकीय सुविधा और परिवार से नियमित मुलाकात की अनुमति देने की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी ऐसी अपील का समर्थन कर चुके हैं। इमरान के पूर्व साथी और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भी अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की भावुक अपील की है और उन्हें ईमानदार व्यक्ति बताया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड साक्षात्कार के राजनीतिक स्वरूप को लेकर नाराज था। हालांकि, ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंधों और दो सितंबर को प्रिंस चार्ल्स की ओर से पाकिस्तानी टीम के लिए प्रस्तावित स्वागत समारोह को देखते हुए बोर्ड ने विवाद को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। अंततः पाकिस्तान ने मैच जारी रखा, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में उसे इंग्लैंड के हाथों 194 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY