
नई दिल्ली। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और संजय कपूर (Sunjay Kapur) कभी बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। मगर साल 2016 में उनका 13 साल का रिश्ता टूट गया। दो बच्चों समायरा और कियान के साथ करिश्मा अपने पूर्व पति संजय कपूर से अलग हो गईं और ठीक एक साल बाद यानी 2017 में बिजनेस टाइकून ने प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) से तीसरी शादी कर ली।
इसी साल संजय कपूर का निधन हो गया था और तभी से उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिया सचदेव पर उनकी सास और ननद ने गंभीर आरोप लगाया। यहां तक कि संजय की दूसरी और एक्स वाइफ करिश्मा ने भी बच्चों की तरफ से उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
प्रिया संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे संजय
अब संजय कपूर की बहन मदिरा ने प्रिया पर करिश्मा और उनके भाई का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संजय प्रिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में मंदिरा ने कहा, “मैं उनके (प्रिया और संजय) बारे में तब से जानती थी जब वे उस फ्लाइट में मिले थे और मैं इससे खुश नहीं थी। लोलो (करिश्मा) और मेरा भाई असल में अच्छी जगह पर थे। कियान का जन्म हुआ था। मेरा भाई अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा ऑब्सेस्ड था।”
प्रिया ने बर्बाद की करिश्मा की शादी
मंदिरा ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है, गलत है। किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है। आप एक खुशहाल शादी या फिर जो शादी पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं… आप उसे नहीं तोड़ सकते हैं। आपका जस्ट दूसरा बच्चा हुआ हो और आप अलग हो गए। आप शादी को बर्बाद नहीं करते और लोलो इसकी हकदार नहीं थीं।”
संजय के पिता भी रिश्ते के थे खिलाफ
मंदिरा ने बताया कि संजय और प्रिया सचदेव के रिश्ते से उनके दिवंगत पिता भी खिलाफ थे। बकौल मंदिरा, “डैड प्रिया के बिल्कुल खिलाफ थे। उन्होंने कहा, ‘वह (संजय) उनसे कभी शादी नहीं कर सकते। मैं उनका चेहरा भी नहीं देखना चाहता। और उनके बच्चे भी नहीं हो सकते।’ परिवार में कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा था। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करती हूं लेकिन मेरे लिए, लोलो के बच्चे थे, उसके पास सब कुछ था। उन्हें इसे ठीक कर लेना चाहिए था।”
मंदिरा ने बताया कि संजय और प्रिया की शादी में वह और उनकी पहन शामिल नहीं हुए थे। वे क्लियर थे कि वे उनका साथ नहीं देंगी। साथ ही मंदिरा को इस बात का भी अफसोस है कि वह उस बुरे वक्त में करिश्मा के साथ खड़ी नहीं हो पाईं। इस बात से करिश्मा भी उनसे काफी नाराज थीं।