4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी से इनकार; भड़की प्रेमिका ने प्रेमी की वाइफ पर फेंका एसिड “ • ˌ

4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी से इनकार; भड़की प्रेमिका ने प्रेमी की वाइफ पर फेंका एसिड “ • ˌ
Live-in relationship for 4 years, then denied marriage; Furious girlfriend threw acid on lover’s wife

ग्वालियर शहर के जनक गंज थाना क्षेत्र के रामद्वारा लक्ष्मीगंज इलाके में एक महिला ने अपने शादीशुदा प्रेमी की पत्नी के ऊपर तेजाब डाल दिया। महिला ने उसको जान से मारने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में आरोपी बनी महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोपी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि प्रेमी युवक अमित बंसल उसे 4 साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। बीते दिनों उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अमित बंसल के रामद्वारा स्थित घर पर पहुंच गई और उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी श्वेता के ऊपर उसने एसिड फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जल गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक महिला हरेशिव मैरिज गार्डन के नजदीक रहती है। उसने अमित बंसल पर शादी के झांसे में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।पुलिस ने यह एफआईआर गुरुवार दोपहर में दर्ज की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने प्रेमी के रामद्वारा स्थित निवास पर पहुंच गई और उसने उसकी पत्नी श्वेता बंसल के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। इधर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी अपने इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *