तुला राशि की लड़की ने बैंक वालों को किया पागल, फॉर्म पढ़कर SBI मैनेजर ने पकड़ लिया माथा “ > • ˌ

तुला राशि की लड़की ने बैंक वालों को किया पागल, फॉर्म पढ़कर SBI मैनेजर ने पकड़ लिया माथा “ > • ˌ

नई दिल्ली। जब भी आप बैंक जाते हैं, तो कोई आंटी या अंकल आपके पास फॉर्म भरवाने के लिए जरूर आता है। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें बैंक का कामकाज समझ नहीं आता। उन्हें नहीं पता होता कि फॉर्म में कहां क्या लिखना है। सोशल मीडिया पर आजकल के बैंक फॉर्म वायरल हो रहा है। ये फॉर्म पढ़कर पक्का ही बैंक कर्मचारियों ने अपना माथा पकड़ लिया होगा। इस फॉर्म को पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

वायरल हो रही पर्चियों को इंस्टाग्राम पर

इन फॉर्म को smartprem19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि इन पर्चियों में सारी जानकारी के साथ एक गलती यह हो रही है कि महिलाएं राशि की जगह अपनी राशि भर रही हैं।  पहले संगीता नाम की महिला की पर्ची वायरल हुई, जिसने अपनी राशि तुला लिखी थी।

कविता नाम की महिला की पर्ची में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कविता ने भी अपनी पर्ची में राशि की जगह तुला लिखा है।

बैंक कर्मचारी होंगे परेशान

पर्ची स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है इसलिए एसबीआई तुला राशि की लड़कियों से तंग आ गया होगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसी पर्चियों की डिटेल देखकर खूब मजे ले रहे हैं। भले ही ये असली न हों, लेकिन ये हंसने-मुस्कुराने का बेहतरीन जरिया हैं। इसके साथ लिखा गया कैप्शन है- ‘तुला राशि वाली लड़कियों से बैंक परेशान हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने अपने ज्ञान से लिखा कि संगीता की राशि तुला नहीं, कुंभ होगी। जो भी हो, ये पर्चियां सोशल मीडिया यूजर्स को भरपूर को खूब हंसा रही हैं।