Entertainment

Ramayan छोड़िए, इस 4000 करोड़ी एक्ट्रेस के हाथ लगी सबसे बड़ी फिल्म! रोल पर आ गया धांसू अपडेट

Ramayan छोड़िए, इस 4000 करोड़ी एक्ट्रेस के हाथ लगी सबसे बड़ी फिल्म! रोल पर आ गया धांसू अपडेट
Ramayan छोड़िए, इस 4000 करोड़ी एक्ट्रेस के हाथ लगी सबसे बड़ी फिल्म! रोल पर आ गया धांसू अपडेट

साउथ एक्ट्रेस की नई फिल्म

Upcoming Film: न सिर्फ बॉलीवुड, साउथ की कई बड़ी फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है. जिनके बजट सुनकर ही फैन्स के होश उड़ गए हैं. जी हां, हम यहां बात रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की कर रहे हैं, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर लाया जाएगा. साथ ही फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में से एक है, जिसका बजट ही 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसी फिल्म की एक्ट्रेस साई पल्लवी के हाथ अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. जानिए वो अपनी अगली पिक्चर में भारत रत्न से सम्मानित किसका रोल करने वाली हैं. साथ ही फिल्म को लेकर क्या अपडेट मिल गया है.

यूं तो साई पल्लवी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रही हैं. हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ उनकी फिल्म आई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने सबको काफी इम्प्रेस किया था. कई और फिल्मों से भी उनका लगातार नाम जुड़ रहा है. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई कि भारत रत्न, तमिल कर्नाटक सिंगिंग की लीजेंड एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पर एक बायोपिक बन रही है. जिसे गौतम तिन्नानुरी ही डायरेक्ट करने वाली हैं. इस बायोपिक का लंबे समय से इंतजार था.

4000 करोड़ी एक्ट्रेस को कौनसी फिल्म मिली?

हाल ही में जानकारी मिली की साई पल्लवी जल्द ही भारत रत्न से सम्मानित एम.एस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक पर काम करेंगी. यह भी जानकारी मिली कि साई पल्लवी ने कर्नाटक वोकल्स सीखना शुरू कर दिया है. ताकि वो अपने करियर के सबसे बड़े चैलेंज की तैयारी कर सकें. वहीं, गौतम इस सब्जेक्ट पर अपनी रिसर्च पूरी कर रहे हैं, तो साई उस महान सिंगर को जानने के लिए जितने भी फुटेज हाथ लग सकते हैं, उन्हें देख रही हैं. कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट इस साल के आखिर में फ्लोर पर आ जाएगा. हालांकि, ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन पक्के तौर पर साई पल्लवी ही यह रोल करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: 10 Action Films: 2026 में आ रहीं ये 10 मार-काट वाली एक्शन फिल्में, जो थिएटर्स में सारे रिकॉर्ड फोड़ डालेंगी!

दरअसल गौतम तिन्नानुरी के लिए यह प्रोजेक्ट उनके मशहूर स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी के बाद कुछ एक्स्ट्रा जोड़ता है. कहा जा रहा है कि डायरेक्टर अभी गहरी रिसर्च में लगे हैं. जो न सिर्फ सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी को दिखाने से जुड़ी कल्चरल ज़िम्मेदारी को देखते हुए है, पर एक बड़ी फिल्म बनाने के लिए अहम है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply