Dharam

Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति पर क्या करना माना जाता है अशुभ? जानें सबकुछ

Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति पर क्या करना माना जाता है अशुभ? जानें सबकुछ
Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति पर क्या करना माना जाता है अशुभ? जानें सबकुछ

कुंभ संक्रांति 2026

Kumbh Sankranti ki Puja Ke Niyam: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व होता है. जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है. जहां इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है, वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें शास्त्रों में अशुभ माना गया है. आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति पर क्या करें और किन गलतियों से बचें.

कुंभ संक्रांति पर क्या न करें?

मान्यता है कि संक्रांति के समय सौर ऊर्जा में भारी बदलाव होता है, इसलिए कुछ कामों को वर्जित माना गया है.

तामसिक भोजन का सेवन: इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य फल नष्ट हो जाते हैं.

नया कार्य शुरू करना: संक्रांति के संधिकाल यानी बदलाव का समय के दौरान किसी भी बड़े निवेश या नए व्यापार की शुरुआत से बचना चाहिए.

अपशब्द और क्रोध: इस दिन किसी का अपमान न करें और न ही घर में कलह करें. वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वर्ना नकारात्मकता बढ़ती है.

देर तक सोना: संक्रांति के दिन सूर्योदय के बाद देर तक सोना अशुभ माना जाता है. इससे व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है.

भूलकर भी न करें इन नियमों की अनदेखी

संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन करना भी अशुभ माना जाता है. यदि हो सकता हो, तो सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या घर पर ही गंगाजल डालकर स्नान जरूर करें. इसके अलावा, इस दिन दरवाजे पर आए किसी भी भिखारी या जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं, क्योंकि ऐसा करना पितृ दोष का कारण बन सकता है.

क्या करना होता है शुभ?

दान का महत्व: कुंभ संक्रांति पर तिल, गुड़, वस्त्र और अनाज का दान करना बहुत ही फलदायी होता है.

सूर्य देव की पूजा: तांबे के लोटे में जल भरकर ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें.

गाय की सेवा: इस दिन गौमाता को हरा चारा या गुड़ खिलाना बहुत शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 12 या 13 फरवरी, कब है कुंभ संक्रांति? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey