शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं​

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति बोल्ड ड्रेस पहनकर अपने भाई को राखी बांधती नजर आईं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। विवाद बढ़ता देख इस विज्ञापन […]

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति बोल्ड ड्रेस पहनकर अपने भाई को राखी बांधती नजर आईं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। विवाद बढ़ता देख इस विज्ञापन को हटा दिया गया।

कंगना ने कृति पर कसा तंज

इस आलोचना पर कृति सेनन ने सवाल उठाया कि लोग लड़कियों को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। कृति के इस बयान पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कड़ा पलटवार किया है।

कृति के बयान पर कंगना का हमला

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि कृति को फिल्मों में कुछ भी पहनने से किसने रोका है? किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या पहनती हैं। कंगना ने कृति की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा होते हैं। जैसे पूजापाठ के नियम होते हैं, वैसे ही रक्षाबंधन के भी कुछ नियम और मर्यादाएं होती हैं।

कंगना ने विज्ञापन पर उठाए सवाल

कंगना ने आगे कहा कि सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि विज्ञापन में जिस तरह से त्योहार को दिखाया गया है, वह गलत है। उसमें टीका और परिवार जैसी पारंपरिक चीजें गायब थीं। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो यह कहकर विज्ञापन का बचाव कर रहे थे कि कपड़ों से फर्क नहीं पड़ता, जबकि वह विज्ञापन खुद एक प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहा था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY