KOLKATA GANGRAPE CASE : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लॉ की पढ़ाई कर रही 24 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। यह घटना कॉलेज में ही घटित हुई जिसपर अब सियासत गर्मा रही है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉ कॉलेज का एक पूर्व छात्र भी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अभी तक कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से एक ने पीड़िता को पहले शादी का प्रस्ताव दिया था। जब पीड़िता ने वो प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच के बीच अब इस मामले को लेकर सियासत पारा भी चढ़ने लगा है। इस बीच सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने घटना को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, अगर दोस्त ही रेप करने लग जाए तो क्या ही किया जा सकता है।

टीएमसी सांसद ने क्या कहा ?
टीएमसी सांसद ने अपने बयान में कहा है कि मैं लॉ कॉलेज में हुई घटना का पक्षधर नहीं हूं, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कुछ लोग इस तरह का अपराध करते हैं लेकिन अगर कोई दोस्त अपने दोस्त का बलात्कार करे तो क्या किया जा सकता है। क्या स्कूलों में पुलिस होगी? छात्रों ने एक अन्य छात्रा के साथ ऐसा किया। उसकी (पीड़िता) सुरक्षा कौन करेगा? यह (साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज) एक सरकारी कॉलेज है। क्या पुलिस हमेशा वहां रहेगी?
बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
सांसद बनर्जी की टिप्पणी की पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने कड़ी निंदा करते हुए उसे अपमानजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि यह बयान संस्थागत जवाबदेही से ध्यान भटकाने वाला है। मौजूदा सरकार के राज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आज स्थिति ये है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठा रही।
इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है। पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इस घटना में कुछ भाजपा कार्यकर्ता चोटें भी आई हैं। जबकि कुछ कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरसात में भी लिया है।
लॉ कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में हुआ गैंगरेप
बता दें कि, यह घटना 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में घटी। पीड़िता का आरोप है कि वह गत बुधवार दोपहर 12 बजे परीक्षा संबंधी फॉर्म भरने कॉलेज पहुंची थी। इसके बाद वह कॉलेज के यूनियन रूम में बैठी। तभी आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी वहां पहुंचे और उसे बहला-फुसलाकर गार्ड रूम में ले गए। वहां मिश्रा ने रेप किया और अन्य ने वीडियो बनाया।
आरोपी को पहले से जानती थी पीड़िता
इधर, पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी को जानती है और उसके साथ काफी समय तक रिश्ते में थी। कुछ दिक्कतों के कारण पीड़िता ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने वारदात काे अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है।