Karan Johar on Tu Yaa Main: शनाया कपूर और आदर्श गौवर स्टारर ‘तू या मैं’ बीते दिन 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बिजॉय नाम्बियार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों को थिएटरों तक नहीं ला पा रही है, लेकिन फिल्ममेकर करण जौहर को ये फिल्म बेहद पसंद आई है. करण जौहर ने शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ देखी और इसे देखकर अपना रिव्यू शेयर किया. करण जौहर ने फिल्म देखकर शनाया कपूर, आदर्श गौरव, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की तारीफों के पुल बांध दिए.
शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भले ही ऑडियंस को ज्यादा नहीं लुभा पाई, लेकिन करण जौहर को इसकी कहानी काफी दिलचस्प लगी. करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू भी कर दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की. साथ ही, ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें BP की दवाई लेनी पड़ गई थी.
करण जौहर ने की तारीफ
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘तू या मैं’ की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इस ट्रॉमेटाइजिंग (सबसे अच्छे तरीके से) फिल्म के दूसरे हाफ में आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे. स्विमिंग पूल मेरे लिए अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे… कभी नहीं! और अगर इस वैलेंटाइन पर आपका कोई पार्टनर है.. तो उन्हें तू या मैं देखने ले जाएं और उनसे आर्मर पहनने को कहें क्योंकि आप डर के मारे उनसे लिपट जाएंगे!!!! मैं अभी भी स्ट्रेस में हूं. मुझे ऐसा लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर हमला कर सकता है (मैं ड्रामा कर रहा हूं, मुझे पता है लेकिन इस फिल्म ने मुझे अपनी BP की दवाओं का एक्स्ट्रा डोज लेने पर मजबूर कर दिया है).”
यह भी पढ़ें – गोविंदा ने के नाम से करण जौहर ने बनाई थी फिल्म, अब भड़क गए चीची भैया
यह भी पढ़ें – करण जौहर का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, कोर्ट ने कैरीमिनाटी को लगाई फटकार, सुनाया ये फैसला
शनाया कपूर के लिए कही ये बात
इसके आगे करण जौहर ने लिखा, “बिजॉय नाम्बियार को बधाई, जिन्होंने बेहतरीन क्राफ्ट और टेक्निकल एक्सीलेंस के साथ फिल्म में टेंशन बनाए रखी… शनाया कपूर आपकी चॉइस पर और आपकी पक्की, बहुत ज्यादा यकीन दिलाने वाली परफॉर्मेंस पर और मिस वैनिटी और मिस इनसैनिटी को परफेक्ट तरीके से निभाने पर बहुत गर्व है. लव यू! गौरव आदर्श आप गली बॉय और मगरमच्छ के हमले के सदमे में आए विक्टिम के रोल में बहुत शानदार हैं! मैंने आपके डर का हर इंच महसूस किया. बधाई हो आनंद एल राय इस जबरदस्त क्लटर ब्रेकर को बैक और प्रोड्यूस करने के लिए! विनोद भानुशाली को भी बधाई हो! सिनेमाघरों में जरूर देखें.






